दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आईएएफएस-IV और आईबीसीए शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर की बैठक

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में 28 मई से 1 जून के बीच आयोजित होने वाले चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (आईएएफएस-IV) और पहले अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट 'सीएमओ दिल्ली' एक्स पर साझा की गई है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सर्वोत्तम स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 24×7 कंट्रोल रूम, नोडल अधिकारी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने बाजार और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 23 अप्रैल को नई दिल्ली में आईएएफएस-IV के लोगो, थीम और वेबसाइट (www.iafs2026.in) का अनावरण किया था। यह शिखर सम्मेलन "आईए स्पिरिट: नवाचार, लचीलापन और समावेशी परिवर्तन के लिए भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी" विषय के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जो भारत-अफ्रीका साझेदारी की व्यापक प्रकृति को दर्शाता है। शिखर सम्मेलन से पहले तैयारी संबंधी बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें 29 मई 2026 को भारत-अफ्रीका विदेश मंत्रियों की बैठक शामिल है, इससे पहले 28 मई को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें भारत और अफ्रीका के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

कोलकाता। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक सहयोगी मॉड्यूल से जुड़े आतंकी...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

शिमला में आधी रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बीती मध्यरात्रि एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि...
राज्य  हिमाचल 
शिमला में आधी रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

हिमाचल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने दीपक राठौर, सरकार ने सदस्य भी किया नामित

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक राठौर को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) का...
राज्य  हिमाचल 
हिमाचल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने दीपक राठौर, सरकार ने सदस्य भी किया नामित

शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में एक व्यक्ति की खड्ड के पास खाई में गिरने से मौत हो गई।...
राज्य  हिमाचल 
शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

उत्तर प्रदेश

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल