रामगढ़ जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, 1.86 लाख वसूला जुर्माना

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

रामगढ़। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अनुराग कुमार तिवारी के नेतृत्व में पतरातू प्रखंड अंतर्गत अरगड्डा सहित अन्य क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन और मोटरवाहन अधिनियम के तहत वाहनों की जांच करते हुए विभिन्न वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

जांच अभियान के दौरान वाहनों के टैक्स, इंश्योरेंस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई। इस क्रम में कई वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल पाए गए और कई वाहनों की ओर से मोटरवाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया जाना पाया गया।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1,85,853 का चालान किया गया। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया। डीटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिले में इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने आम नागरिक और वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज हमेशा अद्यतन एवं साथ रखें, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के साथ-साथ सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट 

सोना-चांदी के भाव : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।...
कारोबार 
सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट 

नए हमलों की धमकी के बाद ईरान ने ट्रंप को बताया ‘हत्यारा अपराधी’

तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दिए जाने के बाद दोनों देशों के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नए हमलों की धमकी के बाद ईरान ने ट्रंप को बताया ‘हत्यारा अपराधी’

बारिश में पैरों की उंगलियों के बीच होने लगी है सड़न? 

पैरों की उंगलियों के बीच सड़न : बरसात का मौसम अपने साथ कई चैलेंजेस लेकर आता है। इस दौरान कई...
लाइफस्टाइल 
बारिश में पैरों की उंगलियों के बीच होने लगी है सड़न? 

 बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार

हरी मिर्च की खेती: मॉनसून का महीना आते ही बहुत से कई किसान असमंजस में पड़ जाते हैं कि कौन...
खेती-बाड़ी 
 बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार

ठंडे मौसम में भी गूंजा भारत प्रेम, मेलबर्न में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

मेलबर्न। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई। बुधवार को...
अंतर्राष्ट्रीय 
ठंडे मौसम में भी गूंजा भारत प्रेम, मेलबर्न में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश

भारी बारिश का असर: यूपी के कई जिलों में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियों को भी प्रभावित कर दिया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारी बारिश का असर: यूपी के कई जिलों में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही...
उत्तर प्रदेश 
जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
उत्तर प्रदेश 
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी