माओवादियों द्वारा रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जखीरा बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में नगद, हथियार, आर्म्स-एम्यूनेशन, विस्फोटक सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम और डीआरजी धमतरी की संयुक्त टीम ने अंजाम दी। पुलिस को यह सफलता शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली ठोस सूचना के आधार पर प्राप्त हुई।

धमतरी जिला ने स्वास्थ्य सेवाओं में दमदार प्रदर्शन कर बेहतर उपलब्धियां हासिल की ये खबर भी पढ़े : धमतरी जिला ने स्वास्थ्य सेवाओं में दमदार प्रदर्शन कर बेहतर उपलब्धियां हासिल की

पूछताछ में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उक्त क्षेत्र में डम्प छिपाकर रखने की जानकारी सामने आई थी। सूचना की पुष्टि के बाद आज शनिवार को संयुक्त टीम को चिन्हित स्थल के लिए रवाना किया गया।

चिन्हित जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर और झाड़ियों में छिपाकर रखी गई सामग्री को बरामद किया गया। जब्त सामान में नगद राशि 46,31,500 रुपये, 01 भरमार बंदूक व 33 राउंड, 01 सुरका रायफल, 32 बीजीएल सेल, 01 लैपटॉप और 02 मोबाइल फोन, 10 इंसास राउंड, 11 एसएलआर राउंड, 45 एके-47 राउंड, 41 नग .303 राउंड, 23 सिंगल शॉट राउंड, 26 नग 12 बोर राउंड, 13 इलेक्ट्रॉनिक एवं 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री शामिल है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह डम्प डीजीएन डिवीजन द्वारा भविष्य की नक्सली गतिविधियों के संचालन और लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए सुरक्षित रखा गया था। नकदी और हथियारों की इतनी बड़ी बरामदगी से संभावित बड़ी नक्सली वारदातों की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है।

नक्सलवाद समाप्त  के बाद बीजापुर में पीडिया के जंगल से 3 आईईडी और 2 नक्सल डंप बरामद ये खबर भी पढ़े : नक्सलवाद समाप्त  के बाद बीजापुर में पीडिया के जंगल से 3 आईईडी और 2 नक्सल डंप बरामद

धमतरी: 44 लाख से मुक्तिधाम का होगा विकास व सौंदर्यीकरण, महापौर ने किया भूमिपूजन ये खबर भी पढ़े : धमतरी: 44 लाख से मुक्तिधाम का होगा विकास व सौंदर्यीकरण, महापौर ने किया भूमिपूजन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर बुलडोजर का खर्च भी कब्जाधारियों से वसूलेगा प्रशासन

चित्तौड़गढ़। विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम में जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला...
राजस्थान 
विश्व प्रसिद्ध चित्तौड़ दुर्ग पर बुलडोजर का खर्च भी कब्जाधारियों से वसूलेगा प्रशासन

जनपद जालाैन में प्रधान व ग्रामीणों ने राशन वितरण में लगाया गड़बड़ी का आरोप

उरई । उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के नदीगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूरा सिरसा की प्रधान जानकी देवी ने...
उत्तर प्रदेश 
 जनपद जालाैन में प्रधान व ग्रामीणों ने राशन वितरण में लगाया गड़बड़ी का आरोप

लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधान भवन के सामने साेमवार दोपहर दो महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ विधान भवन के पास मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार

नोएडा। पच्चीस साल के लंबे इंतजार, कई बार हां और न के बाद आखिरकार पश्चिमी यूपी की आंखों में पला...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
जेवर एयरपाेर्ट का सपना 25 साल बाद हुआ साकार

ज्येष्ठ अधिकमास के सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य

वाराणसी। ज्येष्ठ अधिकमास के सोमवती अमावस्या पर सोमवार को उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र...