करोड़ों के ऑनलाइन सट्टे और फ्रॉड मामले में म्यूल अकाउंट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अंबिकापुर। ऑनलाइन फ्रॉड और सट्टे की अवैध रकम का लेन-देन करने वाले 'म्यूल अकाउंट' धारकों के खिलाफ सरगुजा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गांधीनगर पुलिस ने धोखे से अपने ही परिचितों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें आगे बेचने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपित के पास से बरामद खातों में करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये का संदिग्ध ट्रांजैक्शन पाया गया है। सरगुजा पुलिस ने साफ कर दिया है कि बैंक खातों की अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी वैभव सूर्यवंशी ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नवापारा निवासी सुमित सिंह और अनुज सिंह ने घर बनवाने के लिए पैसों के लेन-देन का बहाना बनाया था।

E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मिलेगी नई कार? आयोग ने कंपनी को दिए बड़े आदेश ये खबर भी पढ़े : E20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मिलेगी नई कार? आयोग ने कंपनी को दिए बड़े आदेश

दोनों ने वैभव की मदद करने के नाम पर आईडीबीआई (IDBI) बैंक में उसके नाम से दो बैंक खाते खुलवाए। खाते खुलने के कुछ दिन बाद आरोपित धोखे से वैभव के खातों का एटीएम कार्ड, चेक बुक और पासबुक मांगकर अपने साथ ले गए।

कुछ समय बाद जब बैंक प्रबंधन ने वैभव को सूचित किया कि उसके एक खाते से 80 लाख और दूसरे खाते से करीब 1 करोड़ रुपये का बड़ा ट्रांजैक्शन हुआ है, तब उसके होश उड़ गए। प्रार्थी ने तुरंत बैंक में आवेदन देकर खाते बंद करवाए और गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

वैभव सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319, 317(4) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

तफ्तीश के दौरान पुलिस ने संदेही अनुज सिंह (30 वर्ष), निवासी चर्च के सामने, नवापारा को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। आरोपित ने कुबूल किया कि वह सीधे-साधे लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम पर बैंक खाते हासिल करता था और फिर उन खातों को ऑनलाइन फ्रॉड व सट्टे की रकम को ठिकाने लगाने और आहरण (विड्रॉल) करने के लिए ऊंचे दामों में बेच देता था।

अपराध साबित होने पर पुलिस ने आरोपित अनुज सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस मामले के एक अन्य सह-आरोपित सुमित सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जांच जारी है।

म्यूल अकाउंट्स और अवैध सिम कार्ड की खरीदी-बिक्री के खिलाफ सरगुजा पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। पिछले महज 10 दिनों के भीतर पुलिस ने म्यूल अकाउंट से जुड़े 4 अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए खाता धारकों और सरगनाओं समेत कुल 20 आरोपितों को सलाखों के पीछे भेजा है।

पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद युवाओं से विशेष अपील की गई है कि वे चंद रुपयों के लालच में आकर अपने बैंक खाते या सिम कार्ड किसी अजनबी को न बेचें और न ही ऐसे किसी अनैतिक व आपराधिक कार्यों में संलिप्त हों। इस पूरी कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय और ऋषभ सिंह की मुख्य भूमिका रही।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

नई दिल्ली। मेरा 'कॉकरोच जनता पार्टी' से कोई लेनादेना नहीं है। यह कहना है अंकुर रैना का, जो टेक कंपनी...
टेक-मित्र 
‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। कल का मौसम 26 जुलाई: देश में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। 27 जुलाई भारतीय खेल इतिहास में निशानेबाजी के क्षेत्र की एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

मेष- पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ