नारायणपुर पुलिस लाइन में बलीदानी चार जवानों को दी गई अंतिम सलामी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र अंर्तगत कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर शनिवार को हुए एक दर्दनाक आईईडी विस्फाेट में 3 डीआरजी जवान एवं एक बस्तर फाइटर का जवान बलिदान हो गए थे।

आज रविवार काे नारायणपुर पुलिस लाइन में बलिदान चार जवानों को पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. सहित पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में आज जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम रवाना किया गया।

छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, एनालॉग पनीर पर लगा पूर्ण प्रतिबंध ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, एनालॉग पनीर पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

फिलहाल धमाके के सही कारण का पता लगाने के लिए बैलिस्टिक और फोरेंसिक जांच की जा रही है। रविवार को जब बलीदानी जवानों के पार्थिव शरीर नारायणपुर पुलिस लाइन लाए गए, तो माहौल गमगीन हो गया।

तिरंगे में लिपटे वीर जवानों को अंतिम सलामी दी गई। अंतिम श्रद्धांजलि के बाद बलिदानियाें के पार्थिव शरीर उनके गृह ग्रामों के लिए रवाना किए गए, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उल्लेखनीय यह है कि छत्तीसगढ़ में 31 मार्च को नक्सलवाद की समाप्ति की घोषणा के बाद बारूदी सुरंग विस्फोट में जवानों की मौत की यह पहली घटना है।

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, खासकर बस्तर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने पूर्व में बड़ी संख्या में बारूदी सुरंगें बिछाई थीं, जो अब भी वहां तैनात सुरक्षाबलों और ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

शनिवार काे डीआरजी की एक टीम नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी का पता लगाने और बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने का अभियान चला रही थी, इसी ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फाेट हो गया।

इस विस्फाेट की चपेट में आने से चार जवान बलिदान हो गए थे। इस घटना में दल का नेतृत्व कर रहे डीआरजी के निरीक्षक सुखराम वट्टी, जिला बल के आरक्षक कृष्णा कुमार कोमरा एवं आरक्षक संजय गढ़पाले ने मौके पर ही बलिदान हाे गये, वहीं बस्तर फाइटर्स के एक आरक्षक परमानंद कोर्राम ने इलाज के दौरान बलिदान हाे गये।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

फिरोजाबाद , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंग अभियान की तैयारियो को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं मुख्य...
हर घर तिरंगा अभियान तैयारियों की कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 500 करोड़ के एआई मिशन को दी मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने 500 करोड़ के एआई मिशन को दी मंजूरी

एयर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमरियम को सीईओ किया नियुक्त

नई दिल्ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के प्रमुख टेवोल्डे गेब्रेमरियम को प्रबंध निदेशक (एमडी)...
कारोबार 
एयर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमरियम को सीईओ किया नियुक्त

डीआरआई ने तीन करोड़ के पाकिस्तानी सूखे खजूर किए जब्त

नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने प्रतिबंधित 364 मिलियन टन (एमटी) पाकिस्तानी सूखा खजूर जब्त किया है, जिसका बाजार...
कारोबार 
डीआरआई ने तीन करोड़ के पाकिस्तानी सूखे खजूर किए जब्त

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 
   आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे