कमल विहार (कौशल्या विहार) की तर्ज पर नवा रायपुर में नया क्षेत्र विकसित करने की योजना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। अभी नवा रायपुर पूरी तरह से बसा भी नहीं है और साय सरकार कमल विहार (कौशल्या विहार) की तर्ज पर नवा रायपुर में नया क्षेत्र विकसित करने की योजना पर काम करने जा रही है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने प्रारूप तैयार कर लिया है। इसके लिए करीबन आधा दर्जन गांवों की 1100 एकड़ से ज्यादा जमीन अधिग्रहित करने की औपचारिकतायें शुरू कर दी गई हैं । जिन लोगों की जमीन ली जाएगी, बदले में उन्हें 30-40 फीसदी विकसित प्लॉट देते हुए शेष जमीन आम लोगों को बेची जाएगी। योजना को नवा रायपुर के मास्टर प्लान के अनुसार ही डेवलप किया जाएगा। इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए विहार में आवासीय, कमर्शियल, चिकित्सा और शिक्षा के लिए भी जमीन रिजर्व की जाएगी। जरूरतमंद लोग और संस्था अपनी जरूरतों के अनुसार जमीन की खरीद कर सकेंगे।नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने इसका प्रारूप तैयार कर लिया है। इसमें वो सभी सुविधाएं होंगी जो नए शहर में होनी चाहिए है। अंडरग्राउंड बिजली वायर, सीवरेज प्लांट, चौड़ी सड़कें, वाई-फाई, घरों में पाइपलाइन से एलपीजी की सप्लाई समेत सुविधाएं होंगी। योजना के लिए जिन गांवों में मास्टर प्लान के तहत काम होगा उनमें लिए बरौंदा, रमचंडी, रीको, मॉदर हसौद, आरंग, सेरीखेड़ी और नकटी गांव शामिल हैं ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत ये खबर भी पढ़े : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की 65 लाख लीटर डीजल बचाकर 81 करोड़ की बचत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 3 अगस्त 2026: सावन सोमवार पर जानें प्रेम,परिवार और स्वास्थ्य का हाल

मेष   दिन आपके लिए उत्साह और नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। वरिष्ठ वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 3 अगस्त 2026: सावन सोमवार पर जानें प्रेम,परिवार और स्वास्थ्य का हाल

शेख हसीना पहली बार दिल्ली में मीडिया से करेंगी बात, पूरे दो साल बाद आएंगी सामने

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पहली बार भारत में मीडिया के सामने आने वाली हैं। बांग्लादेश में...
अंतर्राष्ट्रीय 
शेख हसीना पहली बार दिल्ली में मीडिया से करेंगी बात, पूरे दो साल बाद आएंगी सामने

इंसान दशकों से नहीं कर पाए, AI ने सुलझा दी 10 अनसुलझी गुत्थियां

नई दिल्ली। AI की दुनिया में एक बड़ी घटना घटी है। दरअसल ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने घोषणा की...
टेक-मित्र 
इंसान दशकों से नहीं कर पाए, AI ने सुलझा दी 10 अनसुलझी गुत्थियां

मौसम 3 अगस्त: आज 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 3 अगस्त 2026: देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त...
राष्ट्रीय 
मौसम 3 अगस्त: आज 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

कानपुर में 'आप' का भाजपा पर हमला, बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव का उठाया मुद्दा

कानपुर। बेरोजगारी, पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव जैसे मुद्दों पर सरकार जवाब देने में विफल रही है।" यह बातें रविवार...
उत्तर प्रदेश 

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

मुरादाबाद। मुरादाबाद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया सावन मास के प्रथम सोमवार पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में कांवड़ियों...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक का अवकाश घोषित

समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

कानपुर। समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जाएगा। 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' के...
उत्तर प्रदेश 
समाज सेवा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, 'प्रोजेक्ट वात्सल्य' होगा प्रमुख अभियान : निल्या चावला

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में

लखनऊ। ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों (एनएसओ) के प्रमुखों की बैठक भारत की अध्यक्षता में 3 से 4 अगस्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के प्रमुखों की बैठक 3-4 अगस्त काे लखनऊ में