पारिवारिक विवाद में मासूम को चूल्हे में बैठाया, मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बिलासपुर। बिलासपुर जिला के कोनी थाना क्षेत्र के घुटकू गांव में पारिवारिक विवाद के बीच दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठाने का आरोप उसके चाचा पर है।

गंभीर रूप से झुलसी बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान घुटकू निवासी नितिन कुमार लोनिया के रूप में हुई है। नितिन का अपनी भाभी अंकिता के साथ संबंध होने की बात सामने आई है।

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में कारोबारी की हत्या, नाती समेत 2 गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में कारोबारी की हत्या, नाती समेत 2 गिरफ्तार

अंकिता अपने पति सुधीर और दो साल की बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त को अंकिता अपनी बेटी परमेश्वरी के साथ नितिन के साथ घर से चली गई थी।

काफी तलाश के बाद भी जब तीनों का पता नहीं चला तो बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तलाश के दौरान तीनों के बारे में जानकारी मिली।

बाद में अंकिता और नितिन के वापस लौटने के बाद परिवार में विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस को मंगलवार को नितिन और उसके बड़े भाई सुधीर के बीच विवाद की सूचना मिली। कुछ समय बाद नितिन का अपनी भाभी अंकिता से भी किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर मारपीट की सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि नितिन ने अपनी दो साल की भतीजी को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया है।

चूल्हे की आग से बच्ची बुरी तरह झुलस गई थी। उसकी हालत गंभीर देखकर पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में बच्ची का उपचार चल रहा था, लेकिन मंगलवार और बुधवार की देर रात उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद पुलिस ने बच्ची की मौत को लेकर बुधवार काे मर्ग कायम किया और पूरे मामले की नए सिरे से जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आए घटनाक्रम और उपलब्ध जानकारी के आधार पर नितिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

कोनी थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता ने गुरूवार काे बताया कि, मामले में आरोपित नितिन कुमार लोनिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पारिवारिक विवाद से जुड़े पूरे घटनाक्रम और बच्ची के साथ हुई घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा ने 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन किया है।...
पश्चिम बंगाल 
उपचुनाव से पहले भाजपा ने गठित की 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी

‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

शुभेंदु ने कहा- ‘दुर्गापूजा’ ही लिखना होगा कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापूजा के दौरान लगाए जाने...
पश्चिम बंगाल 
‘शारदोत्सव’ नही, ‘दुर्गापूजा’ लिखने पर ही स्टॉल को अनुमति: शुभेंदु

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस