जांजगीर-चांपा में महिला पीएसआई ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित सड़क पार कराया

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जांजगीर-चांपा । पुलिस का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता कर मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करना है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक (पीएसआई ) रुकसाना बानो ने अपनी संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा से लोगों का दिल जीत लिया।

जानकारी के अनुसार, 25 जून 2026 की रात करीब 8 बजे प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक रुकसाना बानो चांपा टाउन क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान बैरियर चौक के पास उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी, जो सड़क पर भारी यातायात और शारीरिक कमजोरी के कारण सड़क पार करने में असमर्थ थी।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए महिला अधिकारी तुरंत बुजुर्ग महिला के पास पहुंचीं। उन्होंने महिला का हाथ थामा और पूरी सावधानी के साथ उन्हें सुरक्षित सड़क पार कराया। पुलिस अधिकारी की इस मानवीय पहल से बुजुर्ग महिला ने राहत की सांस ली और उनका आभार व्यक्त किया।

इस घटना ने यह साबित किया कि पुलिस केवल अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है। प्रशिक्षु महिला उप निरीक्षक रुकसाना बानो की इस संवेदनशील कार्यशैली की स्थानीय नागरिकों ने भी जमकर सराहना की।

जांजगीर-चांपा पुलिस का कहना है कि पुलिस विभाग जनसेवा, सुरक्षा और मानवीय मूल्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रुकसाना बानो द्वारा किया गया यह कार्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

नशे से मुक्ती के लिए ‘रूथलेस अप्रोच’ के साथ आगे बढ़ना पड़ेगा : अमित शाह

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में अगले तीन...
दिल्ली 
नशे से मुक्ती के लिए ‘रूथलेस अप्रोच’ के साथ आगे बढ़ना पड़ेगा : अमित शाह

 धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम का तैयार किया गया ड्राफ्ट

देहरादून : बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष ने कहा, प्राधिकरण की ओर से कक्षा एक से आठवीं तक के लिए...
उत्तराखंड 
 धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम का तैयार किया गया ड्राफ्ट

खजूर की खेती के लिए कौन सी मिट्टी सबसे अच्छी 

खजूर की खेती : कम पानी और रेतीली जमीन में भी बंपर मुनाफा देने वाली खजूर की खेती के लिए...
खेती-बाड़ी 
खजूर की खेती के लिए कौन सी मिट्टी सबसे अच्छी 

फतेहाबाद जिला पर एसडीएम के औचक निरीक्षण में गैर-हाजिर कर्मचारियों को नोटिस

फतेहाबाद । सरकारी दफ्तरों में लेटलतीफी और काम में ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना...
हरियाणा 
फतेहाबाद जिला पर एसडीएम के औचक निरीक्षण में गैर-हाजिर कर्मचारियों को नोटिस

डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण बंद,वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी हड़ताल पर 

फतेहाबाद । शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर प्रभावित होने की कगार पर पहुंच गई है। वेतन न मिलने...
हरियाणा 
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण बंद,वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी हड़ताल पर 

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

कौशाम्बी।  जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी से भरेप्रारंभिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग, चालक की मौत; पांच झुलसे एसआरएन रेफर

अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

अयोध्या ।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आगमन पर सनातन रक्षक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अरविंद केजरीवाल का सनातन रक्षक संघ ने किया विरोध, फूंका पुतला

मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान