डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण बंद,वेतन नहीं मिला तो कर्मचारी हड़ताल पर 

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

फतेहाबाद । शहर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर प्रभावित होने की कगार पर पहुंच गई है। वेतन न मिलने से नाराज डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी गाडिय़ां खड़ी कर धरना शुरू कर दिया है, जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में कचरा संकट गहराने की आशंका पैदा हो गई है। शुक्रवार को भी अधिकांश घरों और बाजारों से कचरा नहीं उठाया जा सका, जिससे नागरिकों की परेशानी बढऩे लगी है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वे लोग पिछले 8 महीने से शहर में घर-घर जाकर कूड़ा उठाने का काम पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। इस पूरी अवधि के दौरान उन्हें केवल 3 महीने का ही वेतन दिया गया है, जबकि पिछले 5 महीनों की सैलरी का अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद वेतन जारी नहीं किया गया, जिसके चलते मजबूरन उन्हें हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा। नगर परिषद ने शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य एक निजी एजेंसी को वार्षिक ठेके पर दे रखा है। इस मामले में एक विरोधाभासी स्थिति बनी हुई है। नगर परिषद की ओर से नियमानुसार एजेंसी को भुगतान किया जा रहा है और कर्मचारियों को ठेकेदार से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है। ठेकेदार का कहना है कि नगर परिषद से उन्हें समय पर भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। दोनों पक्षों के इस आपसी तालमेल की कमी के कारण कर्मचारी बीच में फंस गए हैं और आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 5 महीने से मानदेय न मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने गुजारे का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस, मकान का किराया और दैनिक घरेलू खर्च पूरे करना बेहद कठिन हो गया है। इससे पहले भी सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कर्मचारियों ने साफ किया है कि उनकी मांग केवल उनके अधिकार के वेतन को लेकर है। जैसे ही प्रशासन या ठेकेदार द्वारा बकाया मानदेय जारी कर दिया जाएगा, वे तुरंत काम पर लौट आएंगे और शहर की सफाई व्यवस्था को बहाल कर देंगे। फिलहाल, समाधान होने तक शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर...
विचार मित्र 
''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के चंदनपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टाइगर की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

लीची के फायदे और नुकसान, सेहत के लिए कब हो सकती है नुकसानदायक

लीची खाने के फायदे नुकसान : गर्मियों में दो ऐसे फल आते हैं जिनका पूरे साल इंतजार किया जाता है।...
लाइफस्टाइल 
लीची के फायदे और नुकसान, सेहत के लिए कब हो सकती है नुकसानदायक

उत्तर प्रदेश

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी