नेपाल त्रासदी में बही इमारत: डॉ. मीना गुप्ता समेत 80 मानसरोवर यात्री लापता

- राहत-बचाव दल ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अम्बिकापुर। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने एक भयानक त्रासदी का रूप ले लिया है, जिसमें कैलाश मानसरोवर की यात्रा से लौट रहे करीब 80 यात्री लापता हो गए हैं।

लापता लोगों में छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर की मूल निवासी और वर्तमान में इंग्लैंड के टोरकी में पदस्थ प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

वे इस दल में छत्तीसगढ़ से एकमात्र यात्री थीं। डॉ. मीना अम्बिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एल्डरमैन करताराम गुप्ता की सुपुत्री हैं।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. मीना गुप्ता 14 अगस्त को इंग्लैंड से दिल्ली पहुंची थीं, जिसके बाद वे एक आध्यात्मिक गुरु के नेतृत्व में 80 सदस्यीय दल के साथ काठमांडू के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना हुई थीं।

दल ने 23 अगस्त को मानसरोवर के दर्शन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए थे। 25 अगस्त को जब पूरा दल नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित आव्रजन (इमिग्रेशन) कार्यालय में कागजी औपचारिकताएं पूरी कर रहा था, तभी अचानक आई तेज बाढ़ के सैलाब ने तीन मंजिला इमारत को पलक झपकते ही जमींदोज कर दिया।

इस अचानक हुए हादसे के बाद से डॉ. मीना समेत पूरे दल का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आपदा प्रभावित क्षेत्र में संचार और बिजली नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त होने के कारण राहत व बचाव कार्य में भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दर्दनाक खबर के सामने आते ही अम्बिकापुर स्थित उनके परिवार सहित पूरे शहर में चिंता और सन्नाटा पसर गया है। डॉ. मीना की प्रारंभिक शिक्षा अम्बिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से हुई थी और वे लंबे समय से इंग्लैंड में सेवा दे रही थीं।

रक्षाबंधन के अवसर पर बेटी से मिलने की उम्मीद लेकर दिल्ली पहुंचे पिता करताराम गुप्ता और पूरा परिवार अब उनकी सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जानकारी ली है।

राज्य शासन स्तर से केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से लगातार समन्वय साधा जा रहा है, ताकि नेपाल प्रशासन और स्थानीय आपदा प्रबंधन दलों के जरिए लापता यात्रियों की खोजबीन में तेजी लाई जा सके।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

खड़गपुर। केरल की एक सोने की दुकान से सोना चोरी कर ट्रेन से घर लौट रहे बर्धमान के एक युवक...
राष्ट्रीय 
केरल में सोने की दुकान से चोरी कर भागा युवक खड़गपुर में गिरफ्तार

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

जयपुर। राजस्थान में मानसून अब कमजोर चरण में पहुंच गया है। राज्य में अब तक सामान्य से 21 फीसदी कम...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 21% बारिश की कमी, गर्मी बढ़ी

PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को रक्षा बंधन और विश्व संस्कृति दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनके एक्स...
राष्ट्रीय 
PM मोदी ने रक्षाबंधन और विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामनाएं दीं

उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

धमतरी। हजारों किलोमीटर की लंबी मौसमी यात्रा कर प्रवासी पक्षी पैसिफिक गोल्डन प्लोवर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व पहुंचा है। दक्षिण उदंती...
छत्तीसगढ़ 
उदंती पहुंचा पैसिफिक गोल्डन प्लोवर, तय किया 13 हजार किमी सफर

पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार रक्षाबंधन के दिन अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में वज्रपात के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में चेतावनी

उत्तर प्रदेश

जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

प्रतापगढ़। रामानुज आश्रम रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई बहुत-बहुत मंगल कामनाएं 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाए।...
उत्तर प्रदेश 
जब भगवान अपने भक्त के अनुरोध पर उसके चौकीदार बने-- धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे

देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया में सदर कोतवाली पुलिस ने बेलड़ाड़ मोड़ के पास बीते रात को चेकिंग के दौरान...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया : मुठभेड़ में पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश घायल

मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दौड़ लगाकर लौटे दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक और उसके दो...
उत्तर प्रदेश 
मेरठ में कार की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, दो घायल

आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना मलपुरा के गांव लालऊ पुल के पास बृहस्पतिवार रात को एक ईको गाड़ी...
उत्तर प्रदेश 
आगरा: तेज रफ्तार ईको की टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत