जन्मदिन की पार्टी के बाद खूनी विवाद: बोलेरो कैंपर से कुचलकर युवक की हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। बोलेरो कैंपर से कथित रूप से कुचलने की घटना में उज्जवल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित तुषार ढांडा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे।

पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्जवल सिंह के बीच विवाद हो गया। उस समय मौजूद साथियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया, जिसके बाद सभी लोग रिजॉर्ट से बाहर निकल गए।

बताया जा रहा है कि रिजॉर्ट के बाहर सड़क पर दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान तुषार ढांडा ने कथित तौर पर गुस्से में अपनी बोलेरो कैंपर तेज रफ्तार से उज्जवल सिंह की ओर बढ़ा दी। वाहन की चपेट में आने से उज्जवल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

घायल उज्जवल सिंह को तत्काल शिवाय हॉस्पिटल, कोरबा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा को लेकर यात्री की चाकू मारकर हत्या ये खबर भी पढ़े : मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा को लेकर यात्री की चाकू मारकर हत्या

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए विवाद में वाहन से कुचलने की बात सामने आई है। आरोपित तुषार ढांडा के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 23 आतंकियों को UAPA के तहत घोषित किया आतंकी,

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पाकिस्तान में मौजूद 23 आतंकियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत आधिकारिक रूप...
राष्ट्रीय 
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के 23 आतंकियों को UAPA के तहत घोषित किया आतंकी,

Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखे, रिपोर्ट के बाद Meta को सरकार का समन

नई दिल्ली: भारत में Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री का प्रचार करने वाले पेड विज्ञापन...
टेक-मित्र  नारी व बाल जगत 
Instagram पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन दिखे, रिपोर्ट के बाद Meta को सरकार का समन

भारत-जापान सहयोग पर चीन की प्रतिक्रिया, कहा— टकराव के लिए नहीं हो साझेदारी

नई दिल्ली/बीजिंग। भारत और जापान के बीच बढ़ते सहयोग पर चीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दोनों देशों...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान सहयोग पर चीन की प्रतिक्रिया, कहा— टकराव के लिए नहीं हो साझेदारी

पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

फिरोजाबाद। जिले की थाना उत्तर पुलिस व एसओजी टीम ने शुक्रवार देर रात टप्पेबाजी की घटना करने वाले आगरा के...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-एसओजी की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में चार टप्पेबाज गिरफ्तार; दो को लगी गोली

नगर मजिस्ट्रेट  द्वारा हटवाये गये विद्युत कनेक्शन को फिर से जोड़ा गया ,  आदेश को दिखाया ठेंगा

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा विद्यालय से सम्बद्ध जिला अस्पताल परिसर में रखे हुए खोखों में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सीएमएस को...

औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र में पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध...
उत्तर प्रदेश 
औरैया: अवैध पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़, 170 लीटर पेट्रोल के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 पर शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी: मंदिर परिसर के बाहर फायरिंग घटना, कार्बाइन गिरने से मची अफरा-तफरी