अंबिकापुर : सरगुजिहा बोली बनी विवाद की वजह, बच्चे को नहीं मिला दाखिला, जांच के आदेश

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक निजी प्री-प्राइमरी स्कूल में बच्चे को प्रवेश नहीं देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि स्थानीय सरगुजिहा बोली बोलने के कारण बच्चे को दाखिला देने से इनकार कर दिया गया। मामले में कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं, वहीं राजनीतिक और छात्र संगठनों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

सरगुजा के चोपड़ापारा क्षेत्र में संचालित स्वरंग किड्स एकेडमी में यह विवाद सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उनके बच्चे को सिर्फ इसलिए प्रवेश नहीं दिया, क्योंकि वह सरगुजिहा बोली में बात करता है।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार यादव अपने बेटे सत्यम का नर्सरी में प्रवेश कराने स्कूल पहुंचे थे। प्रक्रिया के तहत स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने बच्चे से कुछ सवाल किए, जिनका जवाब उसने सरगुजिहा बोली में दिया। इसके बाद बच्चे को एक प्रदर्शन कक्षा (डेमो क्लास) में भेजा गया।

परिजनों का कहना है कि कक्षा के बाद स्कूल ने यह कहते हुए प्रवेश देने से इनकार कर दिया कि यहां बड़े घरों के बच्चे पढ़ते हैं और वे आपके बच्चे की भाषा सीख जाएंगे, इसलिए उसे दाखिला नहीं दिया जा सकता। इस फैसले से परिजन काफी आहत हैं।

योग दिवस पर रिलायंस एवं फ्लोरेन्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश ये खबर भी पढ़े : योग दिवस पर रिलायंस एवं फ्लोरेन्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

राजकुमार यादव ने आज शुक्रवार काे बताया कि उनके घर में सभी लोग सरगुजिहा बोली में ही बात करते हैं, इसलिए उनका बेटा फिलहाल यही भाषा समझता है। उन्हें उम्मीद थी कि स्कूल में दाखिला मिलने के बाद वह धीरे-धीरे हिंदी सीख जाएगा।

इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से की है, जिसके बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल नेहा सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाषा के आधार पर प्रवेश से इनकार करने का आरोप पूरी तरह गलत है।

जगदलपुर जिला खनिज संस्थान न्यास निधि शासी परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित ये खबर भी पढ़े : जगदलपुर जिला खनिज संस्थान न्यास निधि शासी परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित

उनके अनुसार, स्कूल में पहले प्रदर्शन कक्षा के माध्यम से यह देखा जाता है कि बच्चा कक्षा के माहौल में खुद को ढाल पा रहा है या नहीं। इस मामले में बच्चा शिक्षकों की बात समझ नहीं पा रहा था और शिक्षक भी उसे ठीक से समझा नहीं पा रहे थे, इसलिए उसके हित को देखते हुए प्रवेश नहीं दिया गया।

मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि यदि किसी बच्चे को उसकी बोली के कारण प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, तो ऐसे स्कूल को बंद कर देना चाहिए और शिक्षा विभाग को तत्काल जांच करनी चाहिए।

एनएसयूआई ने भी इस मामले को लेकर विरोध जताया है। संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्कूल का पंजीयन रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह स्थानीय बोली का अपमान है, जबकि कई सरकारी नौकरियों में स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य माना जाता है।

फिलहाल, प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चे को प्रवेश नहीं देने के पीछे वास्तविक कारण क्या था, लेकिन इस घटना ने स्थानीय भाषा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, परियोजना में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज, परियोजना में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अनशन पर बैठने से पहले सोनम वांगचुक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने रविवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने से पहले राजघाट...
राष्ट्रीय  राज्य 
अनशन पर बैठने से पहले सोनम वांगचुक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया हवाई हमला 

होर्मुज  : अमेरिका-इजरायल और ईरान में सीजफायर के बाद एक बार फिर वार-पलटवार शुरू हो गया है। अमेरिकन नेवी और...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर किया हवाई हमला 

मादक पदार्थों की लत राष्ट्र के विकास के लिए गंभीर खतरा : उपराष्ट्रपति

बेंगलुरु। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि मादक पदार्थों की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि...
राष्ट्रीय  राज्य 
मादक पदार्थों की लत राष्ट्र के विकास के लिए गंभीर खतरा : उपराष्ट्रपति

तिरुनेलवेली में 520वें आणि महोत्सव का रथोत्सव संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने खींचा 450 टन वजनी ऐतिहासिक रथ

तिरुनेलवेली। तमिलनाडु के ऐतिहासिक नेल्लैयप्पर-कांतिमति अम्मन मंदिर में आयोजित 520वें आणि महोत्सव के तहत रविवार को भव्य रथोत्सव श्रद्धा, आस्था...
राष्ट्रीय  राज्य 
तिरुनेलवेली में 520वें आणि महोत्सव का रथोत्सव संपन्न, लाखों श्रद्धालुओं ने खींचा 450 टन वजनी ऐतिहासिक रथ

प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई दुर्घटना की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

उत्तर प्रदेश

प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे पर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई दुर्घटना की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रशिक्षण विमान के प्रोपेलर से प्रशिक्षु पायलट के घायल होने की जांच शुरू

प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई

वाराणसी। वाराणसी में सेवापुरी विकास खण्ड में प्रगतिशील किसान हौसिला प्रसाद दुबे से रविवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने...
उत्तर प्रदेश 
प्रगतिशील किसान के तीन एकड़ प्रक्षेत्र में डीएसआर पद्धति से करायी गई धान की बुवाई

यमुना तट पर चला “जीवनधारा पौधारोपण अभियान”, पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

औरैया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
यमुना तट पर चला “जीवनधारा पौधारोपण अभियान”, पर्यावरण संरक्षण को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान

वाराणसी। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा शुरू होते ही धर्मनगरी काशी से सेवादारों और श्रद्धालुओं का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान