पेट्रोल पंपों पर प्रशासन सख्त, डब्बे में फ्यूल देने पर कार्रवाई की चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में संभावित ईंधन संकट और जमाखोरी की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार देर रात रामानुजगंज तहसीलदार मनोज पैकरा एवं थाना प्रभारी अजय साहू ने नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध स्टॉक की जानकारी ली।

इस दौरान पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में डब्बा, बोतल या जेरीकेन में पेट्रोल-डीजल न दिया जाए और दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को निर्धारित सीमा के अनुसार ही ईंधन उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि शासन के आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निष्क्रिय खातों से फर्जीवाड़ा कर 30.67 लाख की ठगी, बीसी सेंटरों की भूमिका उजागर ये खबर भी पढ़े : निष्क्रिय खातों से फर्जीवाड़ा कर 30.67 लाख की ठगी, बीसी सेंटरों की भूमिका उजागर

प्रशासन की टीम ने पंपों में उपलब्ध पेट्रोल और डीजल स्टॉक का मिलान भी किया तथा आवश्यक सेवाओं के लिए पर्याप्त ईंधन सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि बलरामपुर जिले के अपर कलेक्टर द्वारा 18 मई को एक आदेश जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन आपूर्ति अनियमित होने तथा लोगों द्वारा अनावश्यक खरीदारी किए जाने के कारण जमाखोरी और अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है। इसी को देखते हुए पेट्रोल पंपों को वाहनों में सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल विक्रय करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक पेट्रोल और डीजल को ड्रम, जेरीकेन या बोतल में बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई पंप संचालक ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही एम्बुलेंस, शासकीय वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर ईंधन उपलब्ध कराने को कहा गया है।

प्रशासन ने यह भी निर्देशित किया है कि प्रत्येक पेट्रोल पंप में डेड स्टॉक के अतिरिक्त कम से कम 2000 लीटर डीजल और 1000 लीटर पेट्रोल सुरक्षित रखा जाए, ताकि आपात स्थिति में आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों। उल्लेखनीय है कि, जिला प्रशासन ईंधन की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए पूरी गंभीरता से निगरानी कर रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

अंतिम यात्रा में जुटे लाखों लोग, न्याय और विरासत पर सत्ता का स्पष्ट संदेश
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता खामेनेई को अंतिम सलाम, तेहरान की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने एयरपोर्ट पर किया गर्मजोशी से स्वागत
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया से शुरू हुआ मोदी का कूटनीतिक अभियान, तीन देशों की यात्रा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

ऋषिकेश। अखण्ड भारत के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी, दूरदर्शी शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की...
उत्तराखंड 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विशेष यज्ञ, आज की गंगा आरती समर्पित

उत्तर प्रदेश

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां सोमवार को पूर्वाभ्यास के जरिये परखी...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का 24वें दीक्षांत समारोह की पूर्वाभ्यास में परखी गयी तैयारी

एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को परिसर स्थित पं. अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय...
उत्तर प्रदेश 
एकेटीयू का दीक्षांत समारोह मंगलवार को, अंशिका को मिलेगा चांसलर मेडल