भगवानपुर में अवैध हथियार परीक्षण के दौरान चली गोली , दो आरोपी गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के परीक्षण के दौरान गोली चलने की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल 2026 की संध्या करीब 3:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र निवासी पवन कुमार को गोली लगने से घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भगवानपुर लाया गया है।

सूचना मिलते ही भगवानपुर हाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेजा गया। प्रारंभिक जांच में घायल के साथी दीपक कुमार द्वारा बार-बार बयान बदलने से पुलिस को संदेह हुआ।

तटबंध टूटा, राघोपुर गांव जलमग्न; घरों में कैद होने को मजबूर ग्रामीण ये खबर भी पढ़े : तटबंध टूटा, राघोपुर गांव जलमग्न; घरों में कैद होने को मजबूर ग्रामीण

सख्ती से पूछताछ करने पर दीपक कुमार ने बताया कि वह और उसका साथी रंजन कुमार भगवानपुर में पिस्टल खरीदने आए थे। इसी दौरान बहिउरा चंवर में हथियार का परीक्षण करते समय अचानक गोली चल गई, जो पवन कुमार के पेट में लग गई।

घटना के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने के लिए लूटपाट की झूठी कहानी गढ़ी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दीपक कुमार और रंजन कुमार को घटना में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सारण जिले के तरैया थाने के सरैया रतनाकर भोला प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार तथा सीवान जिले के भगवानपुर हाट निवासी कन्हैया मांझी का पुत्र रंजन कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में भगवानपुर हाट थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी