जिन्हें रोजगार दिखाई नहीं देता,उन्हें ईपीएफओ के आंकड़े देखने चाहिए : गिरिराज सिंह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि पहले जहां नियुक्ति पत्र मिलने में 18 महीने से दो साल या उससे अधिक समय लग जाता था, वहीं अब कई मामलों में तीन से चार महीने में नियुक्ति पत्र मिल जाता है।

पटना के राजवंशी नगर स्थित पुराने सचिवालय परिसर के अधिवेशन भवन में आयोजित 20वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के 12 विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 275 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें 93 नियुक्तियां आयकर विभाग में हुईं।

नवादा में सहायक शिक्षक की हत्या, मंदिर के पास मिला शव ये खबर भी पढ़े : नवादा में सहायक शिक्षक की हत्या, मंदिर के पास मिला शव

मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल नियुक्ति पत्र वितरित नहीं कर रहे हैं, बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। उन्होंने रोजगार मेले के माध्यम से अब तक करीब 12.75 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने का उल्लेख किया।

20वें रोजगार मेले में देशभर में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए और इसके साथ रोजगार मेलों के माध्यम से नियुक्ति पत्र पाने वालों की संख्या करीब 12.75 लाख हो गई।

उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसरों को केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, देश में रोजगार के कई नए क्षेत्र विकसित हुए हैं और स्टार्टअप के माध्यम से भी बड़ी संख्या में अवसर पैदा हो रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने रोजगार के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन लोगों को रोजगार दिखाई नहीं देता, उन्हें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़े आंकड़ों को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी रोजगार का एकमात्र माध्यम नहीं है और अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मौजूद हैं।

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब छात्रों के लिए सोचने का समय था, तब राहुल गांधी लोकसभा में विधेयक फाड़ रहे थे। राहुल गांधी जब सत्ता में थे, तब उन्होंने छात्रों से संवाद नहीं किया और अब सत्ता से बाहर होने के बाद छात्रों से बातचीत कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि उनके समय में स्टार्टअप के क्षेत्र में ऐसी गतिविधियां क्यों नहीं थीं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की भूमिका केवल नकारात्मक बातें करना नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान