महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से फैली सनसनी, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सहरसा। जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव वार्ड संख्या 11 में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय रौनक खातून, पति मोहम्मद जफर, के रूप में हुई है।

पुलिस ने महिला का शव उसके घर से बरामद किया है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। रौनक अपने पीछे दो मासूम बेटियों तीन वर्षीय रोशनी और दो वर्षीय रेशमी को छोड़ गई है, जिनके सिर से मां का साया उठ गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बलवाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे।

वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मृतका की मां ने बलवाहाट थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके पति और ससुराल वालों पर लगाया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में रौनक की शादी मोहम्मद जफर के साथ बड़े धूमधाम से की गई थी।

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान ये खबर भी पढ़े : झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

लेकिन शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध सामान्य नहीं थे।आरोप है कि पति मोहम्मद जफर दहेज का लोभी था और आए दिन दहेज की मांग को लेकर रौनक को प्रताड़ित करता था।परिजनों का कहना है कि मोहम्मद जफर दिल्ली में रहकर काम करता था और तीन दिन पहले ही गांव लौटा था।

गांव आने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद जफर और उसके परिवार वालों ने मिलकर रौनक की हत्या कर दी। मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट का रुख, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच...
उत्तर प्रदेश 
छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के...
उत्तर प्रदेश 
करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आने की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्ट निफ्टी मजबूत

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

उत्तर प्रदेश

छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरुआ सुखचैनपुर में रविवार रात भीषण गर्मी के बीच...
उत्तर प्रदेश 
छत पर टहलते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित करेली थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के...
उत्तर प्रदेश 
करेली: अलग-अलग घरों में मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बीती रात्रि ड्रंक एण्ड ड्राइव के अंतर्गत नशे की हालत में वाहन चलाने...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 1.55 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के माल ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव सदगुरु प्रसाद का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'जिंदगी इम्तेहान लेती है...' पर झूमे पंचायत सचिव, माल ब्लॉक का VIDEO वायरल