राघोपुर थाना को जल्द मिलेगा नया आधुनिक भवन, 15 जून तक पूरा होने का लक्ष्य

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुपौल। जिले के राघोपुर थाना का नया और आधुनिक थाना भवन अब लगभग तैयार हो चुका है। करीब 5 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस तीन मंजिला भवन का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। विभाग ने इसे आगामी 15 जून तक पूरी तरह तैयार कर संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

लंबे समय से राघोपुर थाना पुराने और जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। बारिश के मौसम में परिसर में जलजमाव होने से पुलिसकर्मियों और फरियादियों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

जगह की कमी और खराब व्यवस्था के कारण थाने का कामकाज भी प्रभावित होता रहा।नया भवन बनने के बाद पुलिस विभाग को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे प्रशासनिक कामकाज अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा।

 खाद्य तेल गोदाम में लगी आग, कई घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे अग्निशमन कर्मी ये खबर भी पढ़े :  खाद्य तेल गोदाम में लगी आग, कई घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे अग्निशमन कर्मी

थाना परिसर में आवासीय सुविधा नहीं होने के कारण कई दारोगा, जमादार और सिपाही सिमराही बाजार में किराये के कमरों और होटलों में रहने को मजबूर थे।  आपात स्थिति में सभी पुलिसकर्मियों को एक साथ जुटाने में भी कठिनाई होती थी।

नए भवन में बैरक और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पुलिस बल को काफी राहत मिलेगी और ड्यूटी संचालन भी आसान होगा।

निर्माण कार्य कर रही रियल इंडिया कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड प्रोपराइटर चंदन सिंह ने बताया कि भवन का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल पेंटिंग, पुट्टी, टाइल्स फिटिंग, बिजली वायरिंग और अन्य फिनिशिंग का काम तेजी से किया जा रहा है।

निर्माण एजेंसी का लक्ष्य तय समय सीमा के भीतर भवन को विभाग को सौंपना है।स्थानीय लोगों और व्यवसायियों का मानना है कि नए हाईटेक थाना भवन के शुरू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और गश्ती व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि वर्तमान भवन में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी थी, जिससे पुलिस बल को कई तरह की व्यावहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नया भवन शुरू होने के बाद पुलिसकर्मी बेहतर माहौल में काम कर सकेंगे और आम लोगों को भी बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप