बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पटना। बिहार में 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। लोकभवन में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। उनके आगमन को देखते हुए पटना एयरपोर्ट, अणे मार्ग और राजभवन सहित पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

तेजस्वी यादव ने बाबा हरिहरनाथ के दर्शन कर किया जलाभिषेक ये खबर भी पढ़े : तेजस्वी यादव ने बाबा हरिहरनाथ के दर्शन कर किया जलाभिषेक

लोकभवन में राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें पटना प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसएसपी, एडीएम और एसडीएम सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और पीएम के आगमन को देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मंगलवार शाम पटना पहुंचेंगे और लोकभवन में ही ठहरेंगे।

राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैबिनेट बैठक के बाद अपनी पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगे और फिर राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम सहमति बनेगी।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि 14 अप्रैल को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और उसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में प्रस्तावित नाम पर मुहर लगेगी। फिलहाल पूरे कार्यक्रम को तय समय अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

   मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी अजीत सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश...
उत्तर प्रदेश 
न्यायालय के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में हरियाली तीज के अवसर पर रविवार, 16 अगस्त 2026 को भव्य गुलमोहर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 16 अगस्त को होगा भव्य तीज उत्सव

दस हजार में करे Yamaha R2 की प्री-बुकिंग, अगस्त में होगी लॉन्च

जानें क्या है खास यामाहा मोटर इंडिया ने अपनी नई स्पोर्टबाइक यामाहा R2 के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है।...
टेक-मित्र 
दस हजार में करे Yamaha R2 की प्री-बुकिंग, अगस्त में होगी लॉन्च

बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में पुलिस ने घर में डांटे जाने से नाराज हाेकर भागे नौ वर्षीय बच्चे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बांदा : डांट से नाराज 9 साल का बच्चा घर से भागा

बिजनौर में मुठभेड़ के बाद चार चोर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; आरक्षी घायल

बिजनौर। जनपद बिजनौर की अफजलगढ़ पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया...