पारिवारिक विवाद में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर की मां की हत्या, पसरा मातम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले के आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कथित रूप से अपनी ही मां की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान हसनपुरवा गांव निवासी पनपती देवी के रूप में हुई है, जो कन्हैया यादव की पत्नी थीं। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मृतका के पति को सुबह में हुई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौरी कुमारी सदर अस्पताल पहुंचीं और मृतका के पति कन्हैया यादव से मामले की जानकारी ली।

मृतका के पति कन्हैया यादव ने आरोप लगाया कि लगभग एक माह पूर्व उसकी पत्नी और पतोहू रिंकू देवी के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद उसका पुत्र, जो विदेश में काम करता था, फोन पर उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी दिया था।

कन्हैया यादव ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उसका पुत्र बबलू यादव विदेश से गांव आया था। आरोप है कि बेटे और बहू ने मिलकर पनपती देवी की साड़ी से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।

कन्हैया यादव ने यह भी बताया कि उसने घटना की आशंका को लेकर 11 मई को ही थाने में आवेदन दिया था, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र बबलू यादव एवं पतोहू रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं लोग इस निर्मम वारदात को लेकर स्तब्ध हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 खेत से घर लौट रहे युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, आरोपितों की तलाश शुरू ये खबर भी पढ़े :  खेत से घर लौट रहे युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, आरोपितों की तलाश शुरू

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के महान गोलकीपरों में शुमार गुइलेर्मो ओचोआ ने मंगलवार को पेशेवर फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर...
खेल 
मेक्सिको के दिग्गज गोलकीपर गुइलेर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, 22 साल के शानदार करियर का अंत

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन हंगामेदार होने के आसार है। दरअसल, बुधवार को सरकार...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

सिडनी।ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी कोच मैथ्यू मॉट को बिग बैश लीग (बीबीएल) फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स की पुरुष टीम का मुख्य...
खेल 
मैथ्यू मॉट बने सिडनी सिक्सर्स के नए मुख्य कोच, दो साल के अनुबंध पर मिली जिम्मेदारी

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक ही परिवार...
उत्तराखंड 
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

मनीला (फिलीपींस)। भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि ऊर्जा, भोजन और स्वास्थ्य सुरक्षा को अब हल्के में नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
जयशंकर बोले- ऊर्जा, खाद्य और स्वास्थ्य सुरक्षा अब वैश्विक प्राथमिकता, भारत-आसियान साझेदारी होगी मजबूत

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब मुरादाबाद द्वारा मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल, 9वीं बटालियन, पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर एवं...
उत्तर प्रदेश 
ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब ने 22 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं की फीस जमा कर शिक्षा का दिया संबल

जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन

मुरादाबाद। लखनऊ में 15 से 20 जुलाई तक आयोजित जूडो महाकुंभ स्टेट चैपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जूडो महाकुंभ स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत लौटे खिलाड़ियों का अभिनंदन