सुपौल नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का गठन, तीन सदस्य निर्विरोध चुने गए

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सुपौल। सुपौल नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। पूरे चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला और सभी वार्ड पार्षदों की सहमति से समिति के तीन सदस्यों का निर्विरोध चयन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया एसडीओ की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा समेत नगर परिषद के सभी 28 वार्ड पार्षद शामिल रहे।सर्वसम्मति से गगन ठाकुर, मनीष कुमार उर्फ मन मन सिंह और शिवजी कामत को समिति का सदस्य चुना गया।

निर्वाचन के बाद अधिकारियों ने सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र सौंपा। चुनाव के दौरान किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया, जिससे नगर परिषद में आपसी तालमेल और एकजुटता की तस्वीर देखने को मिली।

मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई समिति नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

धारदार हथियार से युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस  ये खबर भी पढ़े : धारदार हथियार से युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, निर्वाचित सदस्य गगन ठाकुर ने सभी पार्षदों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सर्वसम्मति से मिला समर्थन बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समिति नगर हित और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप