बारात में शामिल छह दिनों से लापता युवक का सारण में मिला शव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र से एक बारात में शामिल युवक के लापता होने के छह दिन बाद मंगलवार की शाम उसका शव सारण जिले में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक महाराष्ट्र के सांगली जिला अंतर्गत आरपाड़ी थाना क्षेत्र के गोरडवाड़ी गांव निवासी तुकाराम के 25 वर्षीय पुत्र राहुल तुकाराम कोलेकर है।

बताया जाता है कि राहुल कोलेकर पिछले करीब दो वर्षों से महाराजगंज बाजार के काजी बाजार स्थित आनंद भवन मार्केट में सोना-चांदी के गलाई-पकाई का काम करता था।

29 अप्रैल को वह पुरानी बाजार निवासी सत्यप्रकाश सोनार की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए नखास चौक स्थित मां सर्राफा गेस्ट हाउस गया था, जहां वह देर रात करीब 3 बजे तक मौजूद था। इसके बाद से वह अचानक लापता हो गया।

मृतक के भाई बंडू तुकाराम कोलेकर ने 4 मई को महाराजगंज थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि राहुल का मोबाइल फोन बंद था और उसकी मोटरसाइकिल भी गायब थी। साथ ही 30 अप्रैल से उसकी दुकान भी बंद पाई गई थी, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई थी।

इसी बीच तीन दिन पूर्व सारण जिला के रसूलपुर थाना क्षेत्र के बाल नवादा गांव के चवर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। बाद में परिजनों ने उसकी पहचान राहुल कोलेकर के रूप में की। शव मिलने की खबर फैलते ही महाराजगंज क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

मामले को लेकर महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन ने बताया कि शव बरामद होने के बाद परिजनों द्वारा पहचान कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

फर्जी फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं से लाखों ठगे, कार्यालय बंद कर फरार ये खबर भी पढ़े : फर्जी फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं से लाखों ठगे, कार्यालय बंद कर फरार

घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा सभी पहलुओं पर जांच जारी है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने जल्द ही मामले के उद्भेदन का दावा किया है।

विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 15 जून तक बढ़ी ये खबर भी पढ़े : विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर रोक 15 जून तक बढ़ी

सुपौल: 55 पंचायतों में लगेगा सोलर प्लांट, 7154 गरीब परिवारों को मिलेगी सौर ऊर्जा ये खबर भी पढ़े : सुपौल: 55 पंचायतों में लगेगा सोलर प्लांट, 7154 गरीब परिवारों को मिलेगी सौर ऊर्जा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद MCD सख्त, 14 अवैध निर्माण ध्वस्त, 25 प्रतिष्ठान सील

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सोमवार को शहर भर में अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चल...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद MCD सख्त, 14 अवैध निर्माण ध्वस्त, 25 प्रतिष्ठान सील

स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में वांछित आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
 स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में वांछित आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

लखनऊ। गुडम्बा थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...