उन्नाव डीएम घनश्याम मीना का अपराधियों पर शिकंजा, 7 और बदमाश जिला बदर

4 आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, अब तक 15 अपराधियों पर हुई कार्रवाई

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम मीना ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 7 और अपराधियों को जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त 4 व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई में अमरपाल यादव उर्फ छोटू यादव, लल्लन, सुनील, आरिफ मंसूरी उर्फ आरिफ अहमद, विनीत सिंह, अरविंद अवस्थी उर्फ मोहन तथा अनमोल उर्फ विवेक कुमार को जिला बदर किया गया है। इन सभी के विरुद्ध विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने इन्हें निर्धारित अवधि तक जनपद उन्नाव एवं उससे सटे जनपदों की सीमाओं से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं।
चार लोगों के असलहा लाइसेंस हुए निरस्त
जिलाधिकारी ने अपराध नियंत्रण के तहत राधेश्याम, रामरहीश, वीर सिंह यादव उर्फ राजेश यादव तथा पृथ्वीपाल के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिए हैं। इन सभी के विरुद्ध थाना आसीवन में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पहले भी 8 अपराधियों को किया जा चुका है जिला बदर
जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा इससे पूर्व भी 8 अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका है। नवीन कार्रवाई के बाद अब तक कुल 15 अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी है।
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद MCD सख्त, 14 अवैध निर्माण ध्वस्त, 25 प्रतिष्ठान सील

दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सोमवार को शहर भर में अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ चल...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद MCD सख्त, 14 अवैध निर्माण ध्वस्त, 25 प्रतिष्ठान सील

स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में वांछित आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में...
उत्तर प्रदेश 

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक बिहार से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

लखनऊ। गुडम्बा थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार...

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

प्रशासन सख्त : भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर सख्ती, आईजीआरएस प्रकरणों की होगी पुनः जांच

गोरखपुर। भूमि विवाद से जुड़े मामलों के प्रभावी निस्तारण को लेकर सदर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी...