सिवान में कांड! AIMIM के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

सिवान में कांड! AIMIM के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

पटना: बिहार के सिवान से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां AIMIM के जिलाध्यक्ष आरिफ जमाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने आरिफ पर अंधाधुंध फायरिंग की। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला? 
हमलावरों ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा मोड़ के पास स्थित फास्ट फूड की दुकान पर आरिफ को निशाना बनाया। गंभीर स्थिति में स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी आरिफ जमाल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि आरिफ जमाल अपनी फास्ट फूड की दुकान पर बैठे थे। हथियारों से लैस बाइक पर सवार 3 हमलावर फास्ट फूड की दुकान पर पहुंचे और फायरिंग करने लगे। इस घटना में आरिफ घायल हो गए और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावरों ने तीन राउंड गोलियां चलाई हैं। घटना की वजह अब तक सामने नहीं आई है। 

 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां