अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गौरा विधानसभा में सप्ताहभर चला सपा का जनसंपर्क अभियान

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने और वृक्षारोपण के साथ हुई, राजनीतिक मुद्दों पर विचार गोष्ठिय

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

  • बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  रहे उपस्थित 

गोंडा । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में सप्ताहभर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं गौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत विधानसभा के विभिन्न सेक्टरों में वृक्षारोपण, गोष्ठियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और कार्यकर्ता सम्मेलनों के माध्यम से समाजवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एक जुलाई को साबरपुर स्थित संजय विद्यार्थी के आवास पर केक काटने और वृक्षारोपण के साथ हुई। इसके बाद पूरे सप्ताह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और सेक्टरों में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन समारोह आयोजित किए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधरोपण किया गया तथा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विचार गोष्ठियों का भी आयोजन हुआ।

ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव संजय विद्यार्थी ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में किसान, नौजवान और गरीब वर्ग सबसे अधिक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है तथा डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।

उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और युवाओं के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने सरकार पर रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर विफल रहने का भी आरोप लगाया।

 संजय विद्यार्थी ने अपने संबोधन में सांप्रदायिक राजनीति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की राजनीति से प्रदेश का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अयोध्या मंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए विपक्ष की ओर से सरकार पर सवाल उठाए।

कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को समाजवादी विचारधारा का सशक्त नेतृत्व बताते हुए उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास, सामाजिक न्याय और समान अवसर की राजनीति को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष इस्लाम चौधरी, पिछड़ा वर्ग विधानसभा अध्यक्ष पप्पू प्रजापति, रामकुमार यादव, रंजीत भारती, रामफेर मौर्य, मुलायम यादव, सियाराम यादव, सूरज तिवारी, हैदर अली, अनुज चौधरी, प्रदीप वर्मा, सुरेश भारती, सतीश यादव, तिलकराम यादव, सिंटू शर्मा, राम अनुज भट्ट, राजकुमार गौतम, संजय वर्मा, शिवराम मौर्य, शिवनाथ वर्मा, राम अंजोर, शुभम यादव, विश्वजीत वर्मा, रमेश मौर्य, नूर आलम, मनोज यादव, राहुल यादव, लालजी प्रजापति, संजय कनौजिया, शिवनारायण यादव, रामप्रकाश चौरसिया, प्रेम कुमार, अखिलेश मौर्य, अमरनाथ विद्यार्थी, पवन शर्मा, सुनील यादव, दीपू जायसवाल, राजा कश्यप, लवकुश शर्मा, गोविंद भारती, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या मामले में दोषी चुनुबाद बरी, संदेह का मिला लाभ

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनुबाद को हत्या मामले में बरी किया। मामला 1986 में बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र का था।...
उत्तर प्रदेश 
 हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: हत्या मामले में दोषी चुनुबाद बरी, संदेह का मिला लाभ

पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शादीशुदा को जिंदा जलाने के आरोप में उम्रकैद की सजा पाने वाले तिल्लूका उर्फ मनोज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

थाना महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा  सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...
उत्तर प्रदेश 
थाना महुली कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा  सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

कीटनाशक दवाओ की जांच हेतु  औचक छापामार की कार्यवाही संपादित की गई

संत कबीर नगर । जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार यादव ने बताया है कि शासन द्वारा आकस्मिक छापे...