स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

फीफा वर्ल्ड कप   :न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने इतिहास दोहरा दिया। 16 साल के लंबे इंतजार के बाद स्पेन एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बन गया। रोमांच से भरपूर मुकाबले में स्पेन ने डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। मैच का इकलौता और निर्णायक गोल फेरान टोरेस ने अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में दागा। स्पेन ने इससे पहले 2010 में साउथ अफ्रीका में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप जीता था। अब 2026 में दूसरी बार खिताब जीतकर उसने वर्ल्ड फुटबॉल में अपनी बादशाहत फिर साबित कर दी। स्पेन के डिफेंस ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। स्पेन ने 2026 FIFA वर्ल्ड कप में अपने 8 मैचों में सिर्फ एक गोल खाया। वर्ल्ड कप जीतने वाली किसी भी टीम द्वारा खाए गए गोलों में यह सबसे कम संख्या है।


फाइनल में स्पेन पड़ी भारी
इस पूरे खिताबी मुकाबले में स्पेन का दबदबा साफ दिखाई दिया। टीम ने 65 प्रतिशत समय तक गेंद अपने कब्जे में रखी और अर्जेंटीना के गोल पर कुल 20 शॉट लगाए। इसके मुकाबले अर्जेंटीना पूरे मैच में सिर्फ दो शॉट ही लगा सका। स्पेन की आक्रामक रणनीति और मजबूत मिडफील्ड के सामने मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना लगातार संघर्ष करता नजर आया। अर्जेंटीना की मुश्किलें तब और बढ़ गईं, जब मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को दो येलो कार्ड मिलने के बाद रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। इसके बाद टीम को रेगुलेशन टाइम के अंतिम मिनटों और पूरे एक्स्ट्रा टाइम का बड़ा हिस्सा 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर ये खबर भी पढ़े : इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को 125 रन से रौंदा, टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ढेर

हालांकि, अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन के लगातार हमलों को रोके रखा। उन्होंने मैच में 11 शानदार बचाव (सेव) किए, जो फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में किसी भी गोलकीपर द्वारा सबसे ज्यादा सेव का रिकॉर्ड है। लेकिन,  एक्स्ट्रा टाइम में फेरान टोरेस के गोल को वह भी नहीं रोक सके।

मेसी का दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना रह गया अधूरा
39 साल के लियोनेल मेसी के लिए यह मुकाबला बेहद खास था। वह तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल खेल रहे थे और लगातार दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना लेकर मैदान पर उतरे थे। लेकिन स्पेन की अनुशासित और प्रभावशाली गेम स्टाइल ने अर्जेंटीना की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फेरान टोरेस के निर्णायक गोल और पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्पेन ने 16 साल बाद वर्ल्ड फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी फिर अपने नाम कर ली। वहीं, अर्जेंटीना का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

lSIS भर्ती और फंडिंग नेटवर्क मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु के 8 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए भर्ती और फंडिंग से जुड़े धनशोधन मामले में...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
lSIS भर्ती और फंडिंग नेटवर्क मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, बेंगलुरु के 8 ठिकानों पर छापेमारी

घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

नई दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल और वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ कारोबार होता...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

फतेहनगर: LPG सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, लोगों को दमकल ने सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर इलाके में मंगलवार तड़के एक मकान की पार्किंग में लगी आग ने कुछ...
दिल्ली 
फतेहनगर:  LPG सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, लोगों को दमकल ने सुरक्षित निकाला

उत्तर प्रदेश

बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा अनियंत्रित ट्राला , शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला के पास आज सुबह 6 बजे के करीब एक...
उत्तर प्रदेश 
बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा अनियंत्रित ट्राला , शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री