डीपीएल 2026: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सेंट्रल किंग्स को सात विकेट से हराया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स को सात विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।

अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार रात खेले गए रोमांचक फाइनल में साउथ दिल्ली ने 183 रन के लक्ष्य को महज 18.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 186 रन बनाकर हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अनमोल शर्मा ने 42 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर जीत की मजबूत नींव रखी।

जोआओ फोंसेका पेट की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से बाहर ये खबर भी पढ़े : जोआओ फोंसेका पेट की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से बाहर

उनका साथ अंकित डबास ने शानदार अंदाज में दिया। डबास ने सिर्फ 33 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन की तूफानी पारी खेली।

कप्तान तेजस्वी दहिया ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने 18 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। इसके बाद एकांश डोभाल ने तीन गेंदों पर नाबाद सात रन बनाकर टीम की जीत पर मुहर लगा दी, जिसमें एक छक्का शामिल था।

इससे पहले सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 182 रन पर आठ विकेट बनाए।

समर्थ सिंह ने 27 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की तेजतर्रार पारी खेली। कप्तान जोंटी सिद्धू ने 19 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 36 रन बनाए।

युगल सैनी ने 29 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया, जबकि मनी ग्रेवाल ने आखिरी ओवरों में महज सात गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम के स्कोर को गति दी।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज की ओर से दिवांश रावत सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 17 रन देकर तीन विकेट लिए। विजन पांचाल ने दो विकेट हासिल किए, जबकि अंकित डबास, प्रांशु विजयरण और अंशुमान हुड्डा को एक-एक सफलता मिली।

हालांकि, फाइनल में साउथ दिल्ली के बल्लेबाजों का दबदबा रहा। टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार तेज रन गति बनाए रखी और 10 गेंद शेष रहते सात विकेट से मुकाबला जीतकर डीपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। मानसून की सक्रियता के चलते आज पूरे पश्चिम बंगाल में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में बदला मौसम, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

कश्मीरी गेट इलाके की घटना, नोएडा जाने के लिए बस में सवार हुई थी छात्रा
राष्ट्रीय  राज्य 
दिल्ली: स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप

मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय स्ट्रॉन्ग...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में फिर तेज बारिश, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक सुभाषित शेयर किया गया। उन्होंने एक...
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, बोले- हमेशा शुभ और कल्याणकारी विचारों का चिंतन करें

उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल कथाएं नहीं, उनमें गहन आध्यात्मिक संदेश : योगी

12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

बांदा। करीब 12 वर्षों से बिछड़े अपने भाई को अचानक सामने पाकर परिवार की आंखें खुशी से भर आईं। वर्षों...
उत्तर प्रदेश 
12 साल बाद मिला लापता भाई, बांदा पुलिस ने परिवार से मिलाया

कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

  उत्तर प्रदेश: कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहनपुरा से पहले कांतौर गांव में शिव इंटर कॉलेज के पास तड़के...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज में पिकअप-ट्रक की टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत