लखनऊ की जीत ने राजस्थान को पहुंचा दिया फायदा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीएल  : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से अभी तक जहां सिर्फ 2 टीमें ही बाहर हुई हैं तो वहीं 59 लीग मुकाबले होने के बाद प्लेऑफ के लिए अब तक एक भी टीम आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई करने में कामयाब नहीं हो सकी है। अब प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण को लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने और उलझा दिया है जिसमें उनकी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 7 विकेट से जीत से राजस्थान रॉयल्स टीम को फायदा मिला है तो वहीं सीएसके लिए आगे पहुंचने की राह अब काफी कठिन नजर आ रही है।

सीएसके पहुंचा छठे नंबर पर, राजस्थान 5वीं पोजीशन पर
आईपीएल 2026 की अंकतालिका को 59वें लीग मुकाबले के बाद देखा जाए तो उसमें डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले और गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर पर है जिसमें दोनों ही टीमों के कुल 16-16 अंक हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 12 मैचों में 14 अंकों के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जबकि चौथे नंबर पर अभी 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स जो लखनऊ और सीएसके के बीच मुकाबला होने से पहले छठे नंबर पर थी वह अब 11 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हैं और पांचवें नंबर पर पहुंच गई है जिसमें उनका नेट रनरेट 0.082 का है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 6 जीत और छह हार के बाद 12 अंकों के साथ अब छठे नंबर पर है और उनका नेट रनरेट 0.027 का है।

तमिलनाडु बजट 2026-27: शिक्षा, रोजगार और विकास को बढ़ावा ये खबर भी पढ़े : तमिलनाडु बजट 2026-27: शिक्षा, रोजगार और विकास को बढ़ावा

दिल्ली के पास भी अभी मौका बरकरार
अंकतालिका में अंतिम चार पोजीशन को लेकर बात की जाए तो उसमें 10वें और 9वें नंबर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम है जिसमें दोनों के कुल 8-8 अंक हैं और वह प्लेऑफ में पहुंचने की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। वहीं 7वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है जिनके 12 मैचों में पांच जीत के साथ कुल 10 अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.993 का है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के पास भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी बरकरार है। वहीं 8वें नंबर पर मौजूद कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब लगभग काफी मुश्किल दिख रहा है भले ही वह आधिकारिक तौर पर अब तक इस रेस से बाहर नहीं हुई है। केकेआर के अभी 11 मैचों में सिर्फ 9 अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0.198 का है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मेष - कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान- सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 8 अगस्त 2026: देश में तूफानी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें...
राष्ट्रीय 
मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया की ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (TU Graz) के रिसर्चर्स ने बिना बिजली और केमिकल के हवा को...
टेक-मित्र 
बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर