हर्ष दुबे और तनुष कोटियान भी जाएंगे श्रीलंका

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने श्रीलंका जाने वाली है। टीम के श्रीलंका रवाना होने से ठीक एक दिन पहले, भारत के दो मुख्य बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल मुंबई में एक साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। मुंबई में तेज बारिश और खराब मौसम के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने अपना अभ्यास नहीं रोका। बारिश से बचने के लिए उन्होंने बांद्रा वेस्ट के विंग्स स्पोर्ट्स सेंटर में इंडोर प्रैक्टिस की। पूर्व भारतीय खिलाड़ी जतिन परांजपे के इस सेंटर में दोनों खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं।


इस प्रैक्टिस की सबसे बड़ी बात यह थी कि दोनों बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों के बजाय सिर्फ स्पिन गेंदों को खेलने पर ध्यान दिया। श्रीलंका में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पिचें स्पिनर्स के लिए अनुकूल होने की उम्मीद है। इसीलिए राहुल और जायसवाल ने ऑफ-स्पिनर, लेग-स्पिनर और बाएं हाथ के स्पिनरों हर तरह के गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी की। इस दौरान मुंबई के स्पिनर तनुष कोटियान और कई लोकल बॉलर्स ने उन्हें बॉलिंग की, ताकि वे श्रीलंका की स्पिन पिचों पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल ये खबर भी पढ़े : भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

तनुष कोटियन और हर्ष दुबे नेट बॉलर के तौर पर जाएंगे श्रीलंका
क्रिकबज के मुताबिक, तनुष कोटियन ने बताया कि वे बांद्रा की इस अकादमी में अक्सर प्रैक्टिस करते हैं, क्योंकि यहां बारिश के दौरान भी अभ्यास करने की अच्छी व्यवस्था है। यहां की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। पिछले कुछ दिनों से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भी यहीं उनके साथ अभ्यास कर रहे थे। हालांकि तनुष कोटियन और हर्ष दुबे को श्रीलंका दौरे की मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया है, फिर भी उन्हें एक खास जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये दोनों खिलाड़ी नेट बॉलर्स के तौर पर भारतीय टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे। वहां वे रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन जैसे मुख्य स्पिनरों के साथ अभ्यास सत्र में गेंदबाजों के रूप में मदद करेंगे।

15 अगस्त से खेला जाएगा पहला टेस्ट
भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी मुंबई पहुंच चुके हैं और मंगलवार देर शाम चार्टर फ्लाइट से कोलंबो के लिए रवाना होंगे। साई सुदर्शन इस टीम के साथ श्रीलंका जाएंगे या नहीं यह उनके फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है, लेकिन उम्मीद है कि वे भी जल्द टीम से जुड़ेंगे। भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा। इससे पहले भारतीय टीम 7 अगस्त से तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह लोगों की जान नहीं लेना...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान होर्मुज के साथ न्यूक्लियर डील के भी ट्रंप ने दिए संकेत

जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच

देहरादून :हेमंत ईश्वर शर्मा ने बीटीसी फंड डॉट आईएस नाम की आईएसलैंड में पंजीकृत वेबसाइट के माध्यम से लोगों से...
उत्तराखंड 
जालसाज हेमंत ईश्वर शर्मा की 8.54 करोड़ की संपत्ति अटैच

न प्रदर्शन में शामिल अपराधियों को बख्शेंगे':सुप्रीम कोर्ट 

नई दिल्ली: NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर और देश के अन्य हिस्सों में हुए प्रदर्शनों के दौरान...
शिक्षा-रोजगार 
न प्रदर्शन में शामिल अपराधियों को बख्शेंगे':सुप्रीम कोर्ट 

सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ नए स्तर पर शांति वार्ता शुरू करने की घोषणा के...
कारोबार 
सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना का छलका दर्द

रश्मिका मंदाना:रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपनी हिप इंजरी के बाद फैंस को हेल्थ अपडेट दी है, जिसकी वजह से इस...
मनोरंजन 
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना का छलका दर्द

उत्तर प्रदेश

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध