दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से मुकाबला में जीत हासिल की

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आईपीयल: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 43वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया जिसमें इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स की टीम 7 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसके बाद उनकी टीम 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 225 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही थी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस टारगेट को तीन विकेट के नुकसान पर 19.1 ओवर्स में हासिल कर लिया।
राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही जिसमें उनके दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज 12 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 102 रनों की तेज साझेदारी करने के साथ मुकाबले में वापस लेकर आए। जुरेल इस मैच में 42 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे तो वहीं पराग के बल्ले से 90 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। पारी के अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे डोनेवन फरेरा ने सिर्फ 14 गेंदों में 6 छक्के और 2 चौके लगाने के साथ 47 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए राजस्थान के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने तीन जबकि काइल जेमिसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो केएल राहुल और पथुम निसांका की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। निसांका इस मैच में 33 गेंदों में 62 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं यहां से केएल राहुल और नितीश राणा ने पारी को आगे बढ़ाया जिसमें दोनों ने रन गति को धीमे नहीं पड़ने दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी देखने को मिली। नितीश राणा 33 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे तो वहीं केएल राहुल के बल्ले से 75 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। 177 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को जीत तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने निभाई और चौथे विकेट के लिए 23 गेंदों में 49 रनों की साझेदारी करने के साथ टीम को इस मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे। स्टब्स ने इस मैच में 18 जबकि आशुतोष ने 25 रनों की नाबाद पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनेवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा।

देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा को लेकर क्या कहा? ये खबर भी पढ़े : देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा को लेकर क्या कहा?

दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स - एडम मिल्ने, दसुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे।

दिल्ली कैपिटल्स - डेविड मिलर, विपराज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित...
मध्य प्रदेश 
भीषण आग की चपेट में आया सैलून, लाखों का सामान राख, दमकल ने पाया काबू 

कजरी में झरती है श्रद्धा, विरह और लोकआस्था की रिमझिम: सुरेश गांधी

जब आकाश पर सावन की पहली बदरी उतरती है, तब केवल मौसम नहीं बदलता, भारतीय मानस की धड़कन भी बदल...
विचार मित्र 
कजरी में झरती है श्रद्धा, विरह और लोकआस्था की रिमझिम: सुरेश गांधी

राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

पिंगली वेंकैया — कल्पित समुदाय को मूर्त रूप देने वाले सपनों का शिल्पकार राष्ट्र केवल सीमाओं, शासन या संविधान से...
विचार मित्र 
राष्ट्र का वह ऋषि, जिसने विचारों को तिरंगे में बदल दिया: आरके जैन

संपादकीय: जबरिया की मुहब्बत! लोकतंत्र में डर नहीं, विश्वास की जरूरत

आज के लोकतंत्र में एक विडंबना यह है कि नेता और सरकारें जनता से तो प्यार की अपेक्षा रखती हैं,...
विचार मित्र 
संपादकीय: जबरिया की मुहब्बत! लोकतंत्र में डर नहीं, विश्वास की जरूरत

उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना  देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया...
उत्तराखंड 
उत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस