सिर्फ मेडल मैच में  भारत और पाकिस्तान का हो सकता आमना-सामना

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

भारत बनाम पाकिस्तान : भारत और पाकिस्तान जब भी किसी खेल में आमने-सामने होती हैं तो पूरी दुनिया की नजरें उस मुकाबले पर टिकी होती हैं। जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के इवेंट में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें फैंस की नजरें उनकी भिड़ंत को लेकर टिकी हुई हैं। अब यह साफ हो गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच यदि एशियन गेम्स 2026 में यदि मुकाबला खेला जाएगा तो वह या तो गोल्ड मेडल मैच होगा या फिर ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला होगा। पुरुष इवेंट की तरह महिला इवेंट में भी इसी तरह के ड्रॉ को रखा गया है। पुरुष इवेंट में भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका सीधे क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी, जबकि चार टीमें जिसमें अफगानिस्तान का नाम भी शामिल है उसमें तीन-तीन के दो ग्रुप हैं जिसमें टॉप-2 टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में होगी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत
एशियन गेम्स 2026 जो 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होगा उसमें क्रिकेट के इवेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और तीन अक्टूबर तक खेले जाएंगे। इसमें पहले महिलाओं के मैच होंगे तो वहीं इसके बाद पुरुष इवेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। मेंस इवेंट में भारत और पाकिस्तान की क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दोनों में ही भिड़ंत नहीं होगी। इसमें भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल 2 में खेलेगा और पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल 1 में है। दोनों ही टीमों को अपना क्वार्टर फाइनल मैच 28 सितंबर को खेलना है। इसके बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर भारतीय टीम अपना मुकाबला क्वार्टर फाइनल 3 की विजेता टीम से खेलेगी, तो वहीं पाकिस्तान यदि सेमीफाइनल पहुंचता है तो वह क्वार्टर फाइनल 4 की विजेता टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी। इससे साफ हो गया है कि दोनों टीमें सेमीफाइनल तक एक-दूसरे का सामना नहीं करने वाली हैं। दोनों ही सेमीफाइनल मुकाबले एक अक्टूबर को खेले जाएंगे।

वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर ये खबर भी पढ़े : वर्ल्ड U-20 एथलेटिक्स: भारत 3 पदकों के साथ 27वें स्थान पर

गोल्ड या ब्रॉन्ज मेडल मैच में ही होगा सामना
इस फॉर्मेट से साफ हो गया है कि भारत और पाकिस्तान की टीम एशियन गेम्स में सेमीफाइनल मुकाबले तक एक-दूसरे का आमना-सामना नहीं करने वाली हैं। ऐसे में यदि दोनों ही टीमें फाइनल पहुंचती हैं तो गोल्ड मेडल मैच में आमना-सामना हो सकता है। वहीं दोनों में से एक ही टीम फाइनल पहुंची तो उस स्थिति में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को नहीं मिलेगी। जबकि यदि दोनों ही टीमें फाइनल नहीं पहुंच पाती हैं तो उस स्थिति में ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। एशियन गेम्स 2026 में पुरुष इवेंट का गोल्ड मेडल मैच और ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 कांवड़ यात्रा से गंगा के घाट पर 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

  हरिद्वार : कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड के हरिद्वार का पूरा प्रशासन लगातार सफाई अभियान में जुटा है। एक गंगा...
उत्तराखंड 
 कांवड़ यात्रा से गंगा के घाट पर 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

किचन गार्डन और बालकनी को दें एकदम नया और स्टाइलिश लुक

  किचन गार्डनिंग : बारिश का मौसम आते ही चारों तरफ हरियाली छा जाती है और यह समय  किचन गार्डनिंग इस...
खेती-बाड़ी 
किचन गार्डन और बालकनी को दें एकदम नया और स्टाइलिश लुक

कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

लखनऊ। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात  के निर्देशन में कैंट क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 13 अगस्त 2026: देश में मानसून के खतरनाक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला...
राष्ट्रीय 
मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन

नई दिल्ली। Google Pixel 11 सीरीज में नया फोल्डेबल फोन भी लॉन्च हुआ है। इसका नाम Google Pixel 11 Pro...
टेक-मित्र 
Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन

उत्तर प्रदेश

कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

लखनऊ। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त यातायात  के निर्देशन में कैंट क्षेत्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कैंट के दो विद्यालयों में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 295 से अधिक छात्र-शिक्षक हुए जागरूक

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस