अफगान टीम को भारत से मिली सबसे बड़ी हार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली :अभिषेक शर्मा के बल्ले से निकले तूफान ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान की गेंदबाजी को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अफगान बल्लेबाजों की भी पोल खोलकर रख दी। इस तरह टीम इंडिया ने तीन मैचों की T20I सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले में 221/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर अफगानिस्तान को 94 रनों पर ढेर करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह T20I क्रिकेट में अफगान टीम का भारत के खिलाफ सबसे लोएस्ट स्कोर है।


अफगानिस्तान की शर्मनाक हार
अफगानिस्तान को 127 रनों से हार मुंह देखना पड़ा, जो T20I क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले अफगान टीम को अपनी सबसे बड़ी हार साल 2012 में इंग्लैंड के हाथों मिली थी। उस मैच में अफगानिस्तान को 116 रनों से शिकस्त मिली थी। दूसरी तरफ, भारत ने इस बड़ी जीत के साथ कनाडा के कीर्तिमान की बराबरी कर ली है। दरअसल, टीम इंडिया को T20I क्रिकेट में 10वीं बार 100 से ज्यादा रनों की जीत मिली है। इस तरह वह T20I में सबसे ज्यादा बार 100 या उससे ज्यादा रनों से जीतने के मामले में संयुक्त रुप से कनाडा के बराबर पहुंच गई है। दोनों के नाम अब 10-10 जीत हो गई हैं।

 एन श्रीराम बालाजी और निकी पूनाचा का सामना जी-सुंग और पार्क उई-सुंग से होगा ये खबर भी पढ़े :  एन श्रीराम बालाजी और निकी पूनाचा का सामना जी-सुंग और पार्क उई-सुंग से होगा

भारत की जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर T20I क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज सैकड़ा ठोकने का कारनामा किया। उन्होंने 34 गेंदों पर 108 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। यह T20 इंटरनेशनल में उनका तीसरा शतक था। 

अभिषेक ने दिखाया बल्ले का दम
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर अभिषेक ने पिच का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।  अभिषेक ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी रफ्तार कम नहीं होने दी और नौवें ओवर में शतक पूरा कर लिया। अब्दुल्ला अहमदजई की गेंद पर जोरदार पुल लगाकर वह 99 तक पहुंचे और फिर एक रन लेकर शानदार शतक पूरा कर लिया। शतक पूरा होते ही अभिषेक ने मैदान पर बैठकर ध्यान लगाने वाला अंदाज में जश्न मनाया। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनकी इस खास पारी का अभिवादन किया।


पावरप्ले में भारत का रिकॉर्ड स्कोर
अभिषेक की आतिशी बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 100 रन बना लिए। यह T20 क्रिकेट में भारत का पहले 6 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर रहा। अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने पावरप्ले में ही स्पिन आजमाकर अभिषेक की रफ्तार रोकने की कोशिश की, लेकिन यह रणनीति भी काम नहीं आई। मोहम्मद नबी के ओवर में संजू सैमसन ने लगातार दो सीधे छक्के लगाए और इसी ओवर में अभिषेक ने भी दो बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। यह ओवर कुल 29 रन का रहा।

सैमसन को 22 रन के निजी स्कोर पर मिड-ऑफ में जीवनदान भी मिला। हालांकि, वह इसका फायदा उठाते हुए 35 गेंदों में 50 रन तक पहुंचे। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक रहा। अभिषेक ने अजमतुल्लाह उमरजई और फजलहक फारूकी के खिलाफ भी जमकर रन बटोरे। पारी के दूसरे ओवर में उमरजई ने 17 रन दिए, जबकि तीसरे ओवर में फारूकी के खिलाफ 23 रन आए।

अफगान गेंदबाजों ने टेके घुटने
अभिषेक की बल्लेबाजी की रफ्तार के सामने अफगानिस्तान के गेंदबाज शुरुआती ओवरों से ही दबाव में नजर आए। भारत के पहले बल्लेबाजी करने का फायदा पूरी तरह अभिषेक ने उठाया और सीरीज के इस औपचारिक मुकाबले में भी रोमांच भर दिया। हालांकि, आखिरी पांच ओवरों में अफगानिस्तान ने वापसी की कोशिश की। भारत ने इस दौरान चार विकेट गंवाए और सिर्फ 37 रन जोड़े। इसके बावजूद भारत  221/7 के मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। 222 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर लक्ष्य का पीछा मुश्किल बना दिया। आखिरकार भारत ने अफगानिस्तान को 14.1 ओवर में 94 रनों पर समेटते हुए मुकाबला जीत लिया और सीरीज में 3-0 की शानदार जीत दर्ज की।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान