एन श्रीराम बालाजी और निकी पूनाचा का सामना जी-सुंग और पार्क उई-सुंग से होगा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

डेविस कप :डेविस कप 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच सियोल में खेला जा रहा मुकाबला अब एक बेहद रोमांचक और निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। जारी टूर्नामेंट के पहले दिन भारतीय टीम 0-2 से पीछे हो गई है। अब 19 सितंबर को होने वाले डबल्स और रिवर्स सिंगल्स मुकाबले भारत के लिए करो या मरो जैसा होने वाला है। इस टूर्नामेंट में बने रहने के लिए भारत को कल का मैच हर हाल में जीतना होगा। डेविस कप को टेनिस का वर्ल्ड कप कहा जाता है। भारत और साउथ कोरिया के बीच यह मुकाबला डेविस कप 2026 के दूसरे राउंड का क्वालीफायर मुकाबला है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे नवंबर में इटली के बोलोग्ना में होने वाले फाइनल-8 में जगह बनाएगी।


19 सितंबर के मुकाबले में बालाजी-पूनाचा की जोड़ी पर दारोमदार
19 सितंबर को डबल्स मैच खेला जाएगा, जिसमें भारत के एन श्रीराम बालाजी और निकी कल्याणडा पूनाचा की जोड़ी का सामना साउथ कोरिया के नाम जी-सुंग और पार्क उई-सुंग से होगा। यदि भारत को टूर्नामेंट की रेस में बने रहना है, तो शनिवार को होने वाले तीनों मैच (1 डबल्स और 2 रिवर्स सिंगल्स) हर हाल में जीतने होंगे। अगर भारत शनिवार को पहला डबल्स मैच हार जाता है, तो साउथ कोरिया इस पूरी सीरीज को 3-0 से जीतकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। यदि भारत डबल्स मैच जीत लेता है, तो इसके बाद दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच दो रिवर्स सिंगल्स मैच खेले जाएंगे।

हमीरपुर की तीन बेटियां राज्य स्तरीय भारोत्तोलन में ये खबर भी पढ़े : हमीरपुर की तीन बेटियां राज्य स्तरीय भारोत्तोलन में

19 सितंबर के मुकाबले
एन श्रीराम बालाजी/निकी पूनाचा vs उइसुंग पार्क/जिसुंग नाम
सुमित नागल vs क्वोन सून-वू
दक्षिणेश्वर सुरेश vs ह्योन चुंग
कब और कहां देखें लाइव मैच?
भारत में टेनिस फैंस19 सितंबर को इस मुकाबले का सीधा प्रसारण अपने स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी पर VETO OTT ऐप पर बिल्कुल मुफ्त में लाइव देख सकते हैं। 19 सितंबर को डबल्स मैच भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे शुरू होगा।

पहले दिन डीके सुरेश और सुमित नागल को मिली हार
शुक्रवार को खेले गए दोनों सिंगल्स मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले सेट जीते, लेकिन अंत में कोरियाई खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी करते हुए मैच को अपने नाम कर लिया। पहले मैच में भारत के डीके सुरेश का सामना कोरिया के क्वोन सून-वू से हुआ। सुरेश ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहले सेट को 6-3 से अपने नाम कर लिया था। हालांकि, इसके बाद क्वोन सून-वू ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए वापसी की और अगले दोनों सेट 6-3, 6-4 से जीतकर भारत को पहला झटका दिया।

दूसरे मैच में भारत के टॉप सिंगल्स खिलाड़ी सुमित नागल का मुकाबला चुंग ह्योन से हुआ। नागल ने पहले सेट में दबदबा बनाते हुए इसे 6-2 से जीत लिया। इसके बाद चुंग ह्योन ने आक्रामक खेल दिखाते हुए अगला सेट 6-4 से जीता और निर्णायक सेट में कड़े मुकाबले के बाद नागल को 7-5 से हराकर भारत को 0-2 से पीछे कर दिया।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान