लोकमाता के आदर्शों पर चलकर ही होगा समाज का उत्थान: अजीत सिंह पाल

301वीं जयंती पर याद की गईं लोकमाता अहिल्याबाई, समाज उत्थान का दिया संदेश।

Published By Devansh Singh
On
Devansh Singh Picture

शहनूर अली

निघासन-खीरी,07 जून(तरुणमित्र)। अखिल भारतीय पाल महासभा एवं धनगर समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती के अवसर पर रविवार को ब्लॉक निघासन सभागार में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, युवाओं एवं महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय संस्कृति, सेवा, न्याय और सुशासन की अमर प्रतीक हैं। 
विधायक शशांक वर्मा ने कहा कि राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने अपने शासनकाल में जनकल्याण, धर्मस्थलों के पुनर्निर्माण और समाज सेवा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से लोकमाता के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

भाजपा के प्रदेश संयोजक व झण्डी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन चरित्र नारी शक्ति, संघर्ष और जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन इस बात को सिद्ध करता है कि सत्ता से बड़ा स्थान सेवा का होता है। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने जिस दृढ़ता और समर्पण के साथ समाज का नेतृत्व किया, वह आज की पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है।

विधायक एवं डीएम एसपी द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश ये खबर भी पढ़े : विधायक एवं डीएम एसपी द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

भाजपा नेता देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने पाल समाज की मांगो का समर्थन करते हुए कहा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण रहा है उनका त्याग विपरीत परिस्थितियों में भी समाज को जोड़ने ओर आगे बढ़ाने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है 
इस अवसर पर  अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष डीके पाल, सुग्रीव पाल, प्रदीप पाल, शिवा पाल व रामप्रकाश पाल के साथ समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील ये खबर भी पढ़े : योग दिवस को लेकर बैठक, बहुमंजिला सोसाइटी में लोगों को योग अभ्यास से जोड़ने की अपील

लेखक के बारे में

Devansh Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय देवांश सिंह खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर करावल नगर  को मिली 138 करोड़ की सौगात

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को करावल नगर विधानसभा को 138 करोड़ रुपये की सीवर...
दिल्ली 
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर करावल नगर  को मिली 138 करोड़ की सौगात

गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश

उन्नाव। सदर तहसील क्षेत्र के पिंडोरवा गांव के निकट सहजनी मार्ग पर निराश्रित गोवंशों की समस्या लगातार बनी हुई है।...
गोवंश संरक्षण व्यवस्था को धता बता रहे जिम्मेदार, सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गौवंश

उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

संत कबीर नगर, 07 जून 2026(सूचना विभाग)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण*। 

युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को थाना महुली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर निवासी राकेश चन्द पुत्र स्वर्गीय राजबली ने...
उत्तर प्रदेश 
युवक की ईमानदारी से खोया हुआ मोबाइल उसके स्वामी को मिला वापस