कटरा उपचुनाव में भाजपा को झटका: जनता ने पूजा कसाना पर जताया भरोसा, 401 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

संवाददाता/ अनुज त्रिपाठी

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

पूजा कसाना को कुल 4375 जबकि भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता को 3974 वोट मिले, एसडीएम जीत सिंह राय ने पूजा कसाना को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा

तिलहर/कटरा/ शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक प्रत्याशी पूजा कसाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 401 मतों से जीत हासिल कर राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। गुरुवार को तिलहर मंडी स्थित मतगणना स्थल पर प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। सुबह करीब सात बजे शुरू हुई मतगणना छह चरणों में पूरी कराई गई। शुरुआती दौर से ही भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता, फॉरवर्ड ब्लॉक की पूजा कसाना और कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद सिद्दीकी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन दूसरे चरण से पूजा कसाना ने बढ़त बनानी शुरू की और फिर अंत तक अपनी बढ़त कायम रखी। प्रथम चरण में मोहल्ला आतिशबाजन, अहिरान और मुगलान क्षेत्र की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता को 921 मत मिले, जबकि पूजा कसाना को 672 और कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद सिद्दीकी को 651 वोट प्राप्त हुए। समाजवादी पार्टी के भरत पटेल को 60 मत मिले। दूसरे चरण में आतिशबाजन प्रथम, सराय और बंगशान क्षेत्रों की मतगणना हुई, जिसमें पूजा कसाना ने जोरदार वापसी करते हुए 1775 वोट हासिल किए। भाजपा की सोनम गुप्ता को 1324 और कांग्रेस के वाजिद सिद्दीकी को 1558 मत मिले। तीसरे चरण में तहबारगंज, रामनगर कॉलोनी और कायस्थान क्षेत्रों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता को 2544 मत मिले, जबकि पूजा कसाना को 2330 और वाजिद सिद्दीकी को 1926 वोट प्राप्त हुए। चौथे राउंड में नादिरशाह प्रथम, नादिरशाह द्वितीय और काफ्तान क्षेत्र की मतगणना में पूजा कसाना ने फिर बढ़त बनाते हुए 3272 वोट हासिल किए। भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता को 3013 और कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद सिद्दीकी को 2495 मत मिले। अंतिम चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद पूजा कसाना को कुल 4375 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता को 3974 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी वाजिद सिद्दीकी 3109 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह पूजा कसाना ने 401 मतों से जीत दर्ज कर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। शाम करीब पांच बजे एसडीएम जीत सिंह राय ने पूजा कसाना को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत के बाद पूजा कसाना ने कहा कि यह जीत कटरा की जनता के विश्वास और प्यार की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ईमानदारी से काम करने का भरोसा दिलाया। मतगणना के दौरान एक और राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब पूजा कसाना ने मतगणना स्थल पर ही अपना एस दल की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिलाध्यक्ष सुनील पटेल ने उन्हें विधिवत सदस्यता दिलाई। उपचुनाव में फॉरवर्ड ब्लॉक ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि भाजपा दूसरे, कांग्रेस तीसरे और समाजवादी पार्टी चौथे स्थान पर रही।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

कोडरमा में जमीनी विवाद में भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला, गंभीर घायल

कोडरमा। सतगावां थाना क्षेत्र के खुट्टा पिरवैया गाजेडीह मार्ग पर जंगल के समीप शनिवार की रात जमीनी विवाद को लेकर...
झारखंड 
कोडरमा में जमीनी विवाद में भाई ने भाई पर किया चाकू से हमला, गंभीर घायल

मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्यप्रदेश के दंपती की दर्दनाक मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर लहुरियादह गांव के पास शनिवार देर...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्यप्रदेश के दंपती की दर्दनाक मौत

सीवान में डीएम ने पिलाई पोलियो की दो बूंद, पांच दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत

सीवान। जिले में रविवार से शुरू हुए पांच दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पचरुखी प्रखंड के पकड़ी बंगाली...
बिहार 
सीवान में डीएम ने पिलाई पोलियो की दो बूंद, पांच दिवसीय अभियान की हुई शुरुआत

बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई....
उत्तर प्रदेश 
बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्यप्रदेश के दंपती की दर्दनाक मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर लहुरियादह गांव के पास शनिवार देर...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में खड़े ट्रक से टकराई कार, मध्यप्रदेश के दंपती की दर्दनाक मौत

बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई....
उत्तर प्रदेश 
बस्ती: प्रेम प्रसंग के शक में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) से संबद्ध बीपीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
पूविवि के बीपीएड कॉलेजों में 450 सीटों पर प्रवेश शुरू, 30 जून तक करें आवेदन

मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा दौरे पर रहेंगे , इस दौरान वे लोक निर्माण विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री आज आगरा दौरे पर, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा