समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके भाजपा के एनडीए गठबंधन को हरायेगी
On
बाराबंकी। अगामी होने वाले लोक सभा चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। समाज के सभी वर्गों को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाना है। समाजवादी पार्टी पीडीए को एकजुट करके भाजपा के एनडीए गठबंधन को हरायेगी। उक्त विचार आज पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा जैदपुर के ग्राम बहलोलपुर में मुख्यअतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये।राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि हर समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को मतदान से लेकर वोट गिनवाने तक सतर्कता बरतनी है।
समय कम बचा है। बूथ स्तर तक जुटना है। इस बार दिन रात एक कर देना है और हर हालत में जीत हासिल करना है। भाजपा की पैसे की ताकत जनता के सामने टिक नहीं पाएगी।विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय के लिए आरक्षण आवश्यक है। भाजपा आरक्षण को साजिशन खत्म करना चाहती है। वह संविधान को भी बदलना चाहती है। 2024 के बाद लोकतंत्र पर खतरा है। भाजपा जनता को धोखा दे रही है। हालात अच्छे नहीं है। किसान, नौजवान, महिलाएं सभी परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार चरम पर है।
समस्याओं का अंबार लगा है। इनके समाधान के लिए भाजपा के पास समय नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। हर तरफ अपराध का बोलबाला है।प्रदेश सचिव सरताज चौधरी व डॉक्टर विकास यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। पूंजीपतियों का 10 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया जबकि किसानों और गरीबों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है। भाजपा की केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार है पर विकास क्यों नहीं हुआ? उत्तर प्रदेश में निवेश आने के बड़े-बड़े दावे किए गए पर नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। एक भी नया कारखाना नहीं लगा।
एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं हुआ।नगर पंचायत सतरीख के पूर्व अध्यक्ष रामनरेश वर्मा की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त पीडीए पखवाड़ा कार्यक्रम को मुख्य रूप से समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अखिलेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष केशव राम वर्मा, कार्यक्रम के आयोजक राम प्रकट यादव प्रधान, पूर्व प्रधान कैलाश यादव, बाबूलाल यादव, रामखेलावन रावत,सत्य नाम शर्मा प्रधान, गुड्डू यादव प्रधान, अनंत राम, सेवक राम यादव, दयाराम निषाद,सुरेंद्र यादव, अवधेश यादव, डॉ रमेश यादव, सूरजपाल रावत, मोहित यादव, धीरज दत्त वर्मासमेत आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags: Barabanki
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
15 May 2025 15:55:00
धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया। इस...
टिप्पणियां