इरफान अहमद अंसारी द्वारा संपादित कहानी संग्रह मंज़िल से दूर का विमोचन 

वरिष्ठ संवाददाता/ राशिद हुसैन राही

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन 

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में बीती रात मोहल्ला हाथीथान स्थित शिक्षक इरफ़ान अहमद अंसारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध उर्दू कहानीकार इरफ़ान अहमद अंसारी द्वारा संपादित नदीम अंसारी की कहानियों के संग्रह "मंज़िल से दूर" का विमोचन किया गया। प्रोग्राम की अध्यक्षता अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां ने की। मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर ग़ुलाम अशरफ़ क़ादरी, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर मंसूर अहमद सिद्दीक़ी तथा अज़ीम शाहजहांपुरी उपस्थित रहे।  साहित्यिक संस्था इदराक के संस्थापक एवं महासचिव असग़र यासिर तथा नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संस्थापक एवं महासचिव हमीद ख़िज़र ने संपादक इरफ़ान अहमद अंसारी को स्मृति-चिह्न एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अशफ़ाक़ उल्ला ख़ाँ, प्रो. ग़ुलाम अशरफ़ क़ादरी, डॉ. मंसूर अहमद सिद्दीकी, अज़ीम शाहजहांपुरी, ज़ुबैर आलम अंसारी, फ़हीम बिस्मिल, राशिद हुसैन राही तथा इशरत सग़ीर ने पुस्तक पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि "मंज़िल से दूर" समकालीन जीवन और सामाजिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने वाला एक महत्वपूर्ण कहानी-संग्रह है तथा इसके संपादक का यह प्रयास साहित्य जगत के लिए सराहनीय है। इरफान अहमद अंसारी ने संग्रह और अपनी साहित्यिक यात्रा के बारे में बताया। कार्यक्रम की शुरुआत हाफ़िज़ क़ासिम अख़्तर ने तिलावत-ए-क़ुरआन से की, जबकि रैहान क़ादरी ने नात पेश कर माहौल को आध्यात्मिक रंग प्रदान किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, शॉल ओढ़ाकर एवं बैज लगाकर किया गया। समारोह में सूफी खलीक अहमद साबरी, मोहम्मद अरशद अंसारी, इमरान सईद, शारिक अक्स, ग़यास अहमद, सुधाकर तिवारी एडवोकेट, परवेज़ अहमद ख़ां, हर्ष दीक्षित, रिज़वान अहमद, नईम अहमद, मोहम्मद राशिद, शकील अहमद, फ़ैसल फ़ैज़ , मोहम्मद अफ़ज़ाल, मोहम्मद फ़ैसल सलमान, मोहम्मद अंसार, हिना शकील, हुमा शकील, लाइबा नूर, हुदा फ़ातिमा सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन फ़हीम बिस्मिल ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक राशिद हुसैन राही ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

इरफान अहमद अंसारी द्वारा संपादित कहानी संग्रह मंज़िल से दूर का विमोचन 

साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन 
इरफान अहमद अंसारी द्वारा संपादित कहानी संग्रह मंज़िल से दूर का विमोचन 

इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़

इंदौर । स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर मध्य प्रदेश का इंदौर अब जल संरक्षण और पर्यावरण के क्षेत्र...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में जल संरक्षण के लिए हुई देश की सबसे छोटी ‘मिनी थान’ दौड़

विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ आईएसपी की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित

पश्चिम बर्दवान । विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) यूनिट आईएसपी बर्नपुर की ओर से...
पश्चिम बंगाल 
विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआईएसएफ आईएसपी की तरफ से रक्तदान शिविर आयोजित

भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर

रुद्रपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सम्पर्क टोली सदस्य रवि अय्यर ने कहा कि भारत की प्रगति...
उत्तराखंड 
भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को एक ऐतिहासिक और...
उत्तर प्रदेश 

कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार...
उत्तर प्रदेश 
कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाता है प्रशिक्षण : महामंत्री धर्मपाल सिंह

बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार, बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं

बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख Asaduddin Owaisi ने रविवार को बहराइच की मटेरा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार,  बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं