18 जून से पांच दिवसीय मध्य प्रदेश प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

बैतूल, ओंकारेश्वर और जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी, कूनो नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

इंदौर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 18 जून को मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास पर आ रही हैं। वे यहां 22 जून तक बैतूल, ओंकारेश्वर और जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और श्योपुर जिले के प्रसिद्ध कूनो नेशनल पार्का भ्रमण भी करेंगी।

इंदौर जिला प्रशासन द्वारा रविवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून को प्रात: 7.55 बजे दिल्ली से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर प्रात: 9.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट आएंगी। यहां से वे प्रात: 9.35 बजे हेलिकॉप्टर द्वारा बैतूल के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति प्रात: 11.10 बजे बैतूल में ब्रम्हाकुमारीज के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके पश्चात राष्ट्रपति दोपहर 12.20 बजे बैतूल से ओंकारेश्वर के लिए रवाना होंगी और दोपहर 1.40 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी। वे शाम 6.20 बजे ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर आरती में शामिल होंगी। वे रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस ओंकारेश्वर में करेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु प्रात: 9.50 बजे अंतरराष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे प्रात: 11.30 बजे ओंकारेश्वर से प्रस्थान कर दोपहर 12.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे दोपहर 12.25 बजे इंदौर एयरपोर्ट से पश्चिम बंगाल के कलाईकुण्ड एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून को शाम 6.10 बजे वायुयान द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट आएंगी। यहां से वे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगी। वे रात्रि विश्राम जबलपुर के सर्किट हाउस में ही करेंगी। राष्ट्रपति अगले दिवस 21 जून को प्रात: 7.20 बजे जबलपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रपति दोपहर 11.40 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के 36वें कान्क्लेव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी।

इसके पश्चात् वे दोपहर 1.20 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 2.20 बजे ग्वालियर पहुंचेंगी। यहां से वे हेलिकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना होंगी। वे दोपहर 3.35 बजे कूनो गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। राष्ट्रपति रात्रि विश्राम कूनो गेस्ट हाउस में करेंगी। वे अगले दिवस 22 जून को प्रात: 6.30 वे कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी। राष्ट्रपति प्रात: 10.20 बजे कूनो नेशनल पार्क हेलीपेड से प्रस्थान कर प्रात: 11.05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और ग्वालियर एयरपोर्ट से प्रात: 11.15 बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बारिश ने छीनी बिजली, 200 गांवों में छाया अंधेरा, घंटों आपूर्ति ठप

मोबाइल टावर और इन्वर्टर जवाब देने से लोगों की बढ़ी परेशानी निगोहां। मंगलवार तड़के हुई बारिश ने निगोहां क्षेत्र की...
उत्तर प्रदेश 
बारिश ने छीनी बिजली, 200 गांवों में छाया अंधेरा, घंटों आपूर्ति ठप

मेडिएशन फॉर नेशन 3.0" अभियान के माध्यम से आपसी सहमति से होंगे लंबित वादों का निस्तारण

संत कबीर नगर,   04 अगस्त 2026(सूचना विभाग)। माननीय सर्वोच्च न्यायालय की मेडिएशन एंड कंसिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी (MCPC) के मार्गदर्शन अभियान...
उत्तर प्रदेश 
मेडिएशन फॉर नेशन 3.0" अभियान के माध्यम से आपसी सहमति से होंगे लंबित वादों का निस्तारण

मुरादाबाद में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर जागरूकता कार्यक्रम

मुरादाबाद। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइन्स द्वारा महिला जिला चिकित्सालय, सिविल लाइन्स,...
उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर जागरूकता कार्यक्रम

महापौर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

नगर निगम के विकास कार्यों की दी जानकारी लखनऊ/नई दिल्ली। मंगलवार महापौर सुषमा खर्कवाल ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री...
उत्तर प्रदेश 
महापौर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

पीलीभीत में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

बरेली । भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने मंगलवार को पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 