विद्या मंदिर रामबाग में हुआ प्रान्तीय ज्ञान विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन

परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता - संयुक्त शिक्षा निदेशक

विद्या मंदिर रामबाग में हुआ प्रान्तीय ज्ञान विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन

बस्ती - सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती में आज विद्या भारती गोरक्ष प्रान्त द्वारा आयोजित प्रान्तीय वैदिक गणित, ज्ञान विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव 2024 का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह महोत्सव आज से प्रारंभ होकर 3 अक्टूबर की शाम तक चलेगा। इस महोत्सव में विभिन्न जनपदों के लगभग 950 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उनके साथ ही लगभग 100 संरक्षक आचार्य/आचार्या भी आए हुए हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन किया गया।
अतिथियों का परिचय व स्वागत सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह द्वारा कराया गया। प्रान्तीय संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख मा. दिवाकर जी ने कार्यक्रम की प्रास्ताविकी प्रस्तुत की। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग की बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में गणेश वन्दना प्रस्तुत की गई। सरस्वती विद्या मंदिर, रामबाग बस्ती के भैयाओं द्वारा भी एक गीत प्रस्तुत किया गया।
अपने आशीर्वचन में कार्यक्रम के अध्यक्ष बस्ती मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। परिश्रमी व्यक्ति अपने मेहनत के द्वारा हर लक्ष्य प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि यदि हौसला और हिम्मत से कार्य किया जाए, तो हमें सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। हमें समय के साथ चलना चाहिए। जो समय के साथ नहीं चलता, वह बर्बाद हो जाता है। प्रतियोगिता का निर्धारण व सूचनाएं प्रधानाचार्य ने प्रदान कीं।
शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रान्त के मंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामनाथ गुप्त ने इस अवसर पर कहा कि वैदिक गणित की सहायता से हम जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान आसानी से कर लेते हैं। प्राचीन ज्ञान विज्ञान पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान विज्ञान बहुत प्राचीन और विस्तृत है।
मंच पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल गाडिया, कोषाध्यक्ष प्रहलाद मोदी, अरविंद त्रिपाठी, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, दिनेश पाल आदि की उपस्थिति रही।सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने आगन्तुकों की प्रति आभार प्रदर्शन किया।शान्ति मंत्र के साथ उद्घाटन कार्यक्रम का समापन हुआ।4

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज केन्द्रीयमंत्री गडकरी आएंगे सागर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल आज केन्द्रीयमंत्री गडकरी आएंगे सागर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भोपाल । केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर सागर आ रहे...
ईरान को अमेरिका ने दो हफ्ते की मोहलत दी, बात नहीं बनी तो ट्रंप लेंगे सख्त फैसला
राफेल नडाल को स्पेन के राजा ने 'मार्क्विस' की उपाधि दी
प्रधानमंत्री मोदी आज और कल बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के दौरे पर
डेन विलास को मिडलसेक्स ने अंतरिम फर्स्ट टीम कोच नियुक्त किया
मार्नस लाबुशेन वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर, स्टीव स्मिथ भी चोट के चलते नहीं खेलेंगे
किस विटामिन की कमी से होता है हेयर फॉल?