मौसम 20 जुलाई: आज 22 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 20 जुलाई 2026: देश में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने परेशानी बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 20 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। इस दौरान पूर्वी भारत के राज्यों के लोगों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। आकाशीय बिजली और वज्रपात अपना कहर बरपा सकता है। इसलिए किसानों को खुले खेत में जाने से परहेज करना होगा। फसलों के नुकसान की होने की भी आशंका है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश-आंधी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।

वहीं तेज आंधी के चलते कुछ राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष सड़क किनारे गिर सकते हैं। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, उत्तरी बिहार से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में हवा का ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी ये खबर भी पढ़े :  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

22 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल यानी 20 जुलाई को देश के 22 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और नागालैंड में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इसके अलावा मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली
दिल्ली(20 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 20 जुलाई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश
यूपी(20 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, पीलीभीत, सीतापुर, बहराइच, बस्ती, आजमगढ़, गोंडा, जौनपुर, चंदौली,कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, इटावा, फिरोजाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार
बिहार(20-21 जुलाई-तेज बारिश और आंधी का अलर्ट): पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना, गया, जहानाबाद, गोपालगंज,भोजपुर, रोहतास,कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, बेगूसराय, किशनगंज और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पटना में कल यानी 20 जुलाई क का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड
झारखंड(20 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): साहेबगंज, रांची, हजारीबाग, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू, धनबाद और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, 20 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (20-22 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश , पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली में बारिश-तूफानी की चेतावनी जारी की गई है। इस दैरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, देहरादून में कल यानी 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल
हिमाचल (20-21 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): कुल्लू,कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, किन्नौर, शिमला, मंडी, चंबा, हमीरपुर और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान 50 से। वहीं, मनाली में कल यानी 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (20 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): किश्तवाड़, जम्मू, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, गांदरबल, कठुआ, किश्तवाड़, अनंतनाग, रियासी और राजौरी में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(20 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कोलकाता, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, बांकुड़ा, बीरभूम, अलीपुर द्वार, मालदा, दुर्गापुर, हुगली और मुर्शिदाबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पंजाब
पंजाब (20-21 जुलाई-भारी बारिश और आंधी की संभावना): लुधियाना, बठिंडा, अमृतसर, पठानकोट, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, फाजिल्का, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

राजस्थान
राजस्थान (20 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): नागौर, अजमेर, बूंदी, चुरू, सीकर, झुंझुनू, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर, अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, भीलवाड़ा और झालावाड़ में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने संभावना है।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (20-21 जुलाई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): दतिया, दमोह, मंदसौर, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, बालाघाट, मांडला, सिवनी, खांडवा, डिंडोरी, होशंगाबाद, खरगोन और छतरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल में 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़(20 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बिलासपुर, रायपुर, धमतरी, कोरबा, गाजियाबाद, बेमेतरा, जांजगीर चांपा, महासमुंद, दुर्ग, कोरिया और रायगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

ओडिशा
ओडिशा(20-21 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): केंदुझार, बलांगिर, नौपाड़ा, सुंदरगढ़, मयूरभंज, संबलपुर और भुवनेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

नई दिल्ली: सफदरजंग अस्पताल और वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सोनम वांगचुक मामला: 'अस्पताल कानून-प्रवर्तन एजेंसियों का विस्तार बनता दिख रहा'

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच मामूली गिरावट के साथ कारोबार होता...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार दबाव में, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

फतेहनगर: LPG सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, लोगों को दमकल ने सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर इलाके में मंगलवार तड़के एक मकान की पार्किंग में लगी आग ने कुछ...
दिल्ली 
फतेहनगर:  LPG सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, लोगों को दमकल ने सुरक्षित निकाला

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई और कोस्पी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, एशियाई बाजारों में तेजी; निक्केई और कोस्पी में जोरदार उछाल

उत्तर प्रदेश

बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा अनियंत्रित ट्राला , शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला के पास आज सुबह 6 बजे के करीब एक...
उत्तर प्रदेश 
बिजली ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा अनियंत्रित ट्राला , शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में दबंगो ने पीटपीट कर युवक की हत्या कर दी।...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश का आरोप

प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

प्रयागराज। पारंपरिक कुम्हारी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड लगातार कार्य...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: कुम्हारों को मिलेगा आधुनिक उपकरणों का लाभ, 23 जुलाई को होगा चयन साक्षात्कार

बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाढ़ हो या सूखा, प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, किसानों की फसल और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बाढ़ हो या सूखा, हर नागरिक की सुरक्षा-सुविधा सुनिश्चित हो : मुख्यमंत्री