11 बजे होगी विजय की होगी शानदार ताजपोशी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 चेन्नई : तमिलनाडु में अब थलापति की सरकार बनने जा रही है। टीवीके प्रमुख विजय  सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही तमिलनाडु को विजय के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। शुक्रवार दिनभर चली सियासी हलचल के बाद आखिरकार देर शाम को प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं। विजय ने राज्यपाल को समर्थन देने वाले विधायकों की सूची सौंपी और उन्हें भरोसा दिलाया कि शपथ ग्रहण के बाद वे विधानसभा में आसानी से बहुमत साबित कर देंगे।

कहां होगा विजय का शपथ ग्रहण 

फ्रांस में प्रमुख उद्योगपतियों से मिले मोदी, निवेश व विस्तार योजनाओं पर चर्चा ये खबर भी पढ़े : फ्रांस में प्रमुख उद्योगपतियों से मिले मोदी, निवेश व विस्तार योजनाओं पर चर्चा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ​थलपति विजय का शपथ ग्रहण चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा, जो शानदार होगा। विजय की ताजपोशी के गवाह आम और खास लोग बनेंगे। बता दें कि एक्टर से पॉलिटिशियन बने विजय की टीवीके पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा और पहली बार में ही उसने 108 सीटों पर जीत दर्ज की।

भारत विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी ये खबर भी पढ़े : भारत विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी

अड़चनें हुईं खत्म, सीएम बनेंगे विजय

ओडिशा में विकास की बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने 47,600 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन ये खबर भी पढ़े : ओडिशा में विकास की बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने 47,600 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

विजय के पक्ष में जो कुछ हो रहा था, वह लगभग तय लग रहा था, लेकिन आखिरी क्षणों में कुछ अड़चनें आ गई थीं। वीसीके, एएमएमके और एक आईयूएमएल विधायक के साथ अंतिम बातचीत होने के बाद सभी दलों ने टीवीके का साथ देने की बात कही। इसके बाद शाम छह बजे विजय ने राज्यपाल आरवी अर्लेकर से तीसरी बार मुलाकात की और बताया कि उन्हें अब 121 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। शुक्रवार शाम को, चार दिनों के हंगामे के बाद, अभिनेता के चेन्नई स्थित घर के आसपास 'टीवीके, टीवीके' के नारे गूंजने लगे। पूरा माहौल ऐसा लग रहा था कि विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं, बस हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 आज का राशिफल 25 जून 2026 , जानें किस पर बरसेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और सफलता

मेष   दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र मेंसक्रियता वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर सकती वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
 आज का राशिफल 25 जून 2026 , जानें किस पर बरसेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और सफलता

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विशाल कैंपस में एक समर्पित फायर स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

भोपाल। ओड़िशा के भुवनेश्वर शहर में बुधवार से शुरू हुई 65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के प्रथम दिवस सायंकालीन...
मध्य प्रदेश 
65वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मप्र के देव मीणा ने रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश

वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

वाराणसी । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने अपने विशाल कैंपस में एक समर्पित फायर स्टेशन बनाने की दिशा में बड़ा...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय  परिसर में फायर स्टेशन बनाने की दिशा पर बड़ा कदम

मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

मुरादाबाद । डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद (डीएसए) के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बुधवार को बताया...
खेल  उत्तर प्रदेश 
मुरादाबाद में सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को

यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी

- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भारत में सेफ्टी, स्टेबिलिटी एवं स्पीड का थ्री-एस मॉडल बना यूपी
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चरः सीएम योगी