दुबई एयरपोर्ट के जलभराव वीडियो को बताया दिल्ली एयरपोर्ट, अब FIR दर्ज

दिल्ली एयरपोर्ट पर बाढ़ का फर्जी वीडियो फैलाने के आरोप में 63 सोशल मीडिया हैंडल पर एफआईआर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर जलभराव का भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में 63 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है। आरोप है कि इन हैंडल से एयरपोर्ट पर जलभराव और परिचालन प्रभावित होने का गलत दावा करते हुए वीडियो एवं पोस्ट प्रसारित किए गए।

डीआईएएल के अनुसार, एक सोशल मीडिया पोस्ट में दुबई एयरपोर्ट पर जलभराव का पुराना वीडियो दिल्ली एयरपोर्ट का बताकर वायरल किया गया। कंपनी का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री एयरपोर्ट की वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती थी। इस तरह की भ्रामक पोस्ट से यात्रियों में अनावश्यक भ्रम और चिंता पैदा हुई तथा महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

कौशाम्बी : यमुना में डूबकर तीन बच्चों की माैत, हादसे का सीएम ने लिया संज्ञान ये खबर भी पढ़े : कौशाम्बी : यमुना में डूबकर तीन बच्चों की माैत, हादसे का सीएम ने लिया संज्ञान

चार सितंबर को दिल्ली में हुई तेज बारिश के दौरान एयरपोर्ट क्षेत्र में भी भारी वर्षा हुई थी। दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे के बीच एयरपोर्ट क्षेत्र में करीब 72.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके कारण टर्मिनल-3 के आगमन क्षेत्र में कुछ समय के लिए पानी जमा हो गया था।

डीआईएएल ने कहा कि एयरपोर्ट टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 20 मिनट के भीतर जमा पानी को साफ कर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट का परिचालन निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सामान्य और सुरक्षित रूप से जारी रहा। कंपनी ने स्पष्ट किया कि जलभराव की इस अस्थायी स्थिति से एयरपोर्ट के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

डीआईएएल के प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं और उनकी सुरक्षा तथा परिचालन की विश्वसनीयता कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तेज बारिश के कारण टर्मिनल-3 के आगमन क्षेत्र में अस्थायी जलभराव हुआ था, लेकिन इसे 20 मिनट में सामान्य कर दिया गया।

प्रवक्ता के अनुसार, कुछ सोशल मीडिया हैंडल की ओर से भ्रामक सामग्री का प्रसार प्रथम दृष्टया जानबूझकर सार्वजनिक शरारत करने, एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रतिष्ठान की छवि खराब करने और यात्रियों में अनावश्यक चिंता पैदा करने का प्रयास प्रतीत होता है। डीआईएएल ने यात्रियों से एयरपोर्ट के परिचालन से संबंधित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करने की अपील की है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन एवं प्रबंधन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड करता है, जो कि जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (जीएएल) के नेतृत्व वाला एक संयुक्त उद्यम है। जीएमआर की ओर से एयरपोर्ट से जुड़ी रिटेल, फूड एंड बेवरेज, कार्गो, पार्किंग, रखरखाव और अन्य विमानन सेवाओं का भी संचालन किया जाता है। कंपनी फिलीपींस के मैक्टन-सेबू इंटरनेशनल एयरपोर्ट को तकनीकी सेवाएं देने के साथ ग्रीस के क्रीट में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना भी विकसित कर रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पीजीआई: द ब्राउन हार्ट पर चर्चा  

लखनऊ। भारतीयों में कम उम्र में होने वाली दिल की बीमारियों का बढ़ता बोझ लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई: द ब्राउन हार्ट पर चर्चा  

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर सवाल, मातृशक्ति का अपमान 

लखनऊ ।  उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि रायबरेली की दिशा बैठक में सांसद राहुल गांधी का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर सवाल, मातृशक्ति का अपमान 

मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार के लिए पात्र ग्राम पंचायतें 15 से 30 सितम्बर तक करें आवेदन

प्रतापगढ़। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने जनपद की समस्त इच्छुक एवं पात्र ग्राम पंचायतों से मुख्यमंत्री 10 विशेष...
मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार के लिए पात्र ग्राम पंचायतें 15 से 30 सितम्बर तक करें आवेदन

सीएमओ ने फैजुल्लागंज के कई क्षेत्रों का किया दौरा

लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार को फैजुल्लागंज क्षेत्र के पुराना दाउदनगर क्षेत्र का स्थलीय दौरा...
उत्तर प्रदेश 
सीएमओ ने फैजुल्लागंज के कई क्षेत्रों का किया दौरा

कार्यकर्ता सम्मेलनों से संगठन विस्तार पर जोर  

लखनऊ । भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिये संगठन का विस्तार करेगी। इसकी शुरुआत 10 अकटूबर को...