6जी में वैश्विक नेतृत्व के ‘कॉल टू एक्शन’ को भारत का समर्थन

20 से अधिक देशों के समूह में शामिल भारत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • ‘भारत 6जी विजन’, ‘भारत 6जी एलायंस’ और स्वदेशी 4जी व 5जी तकनीकी ढांचे पर आधारित

नई दिल्ली। भारत ने 6जी नेतृत्व और सुरक्षा के लिए वैश्विक ‘कॉल टू एक्शन’ पहल का समर्थन किया है। इसके साथ ही भारत उन 20 से अधिक देशों के समूह में शामिल हो गया है, जिन्होंने खुले, परस्पर-संचालित, सुरक्षित, लचीले और नवाचार आधारित अगली पीढ़ी के दूरसंचार नेटवर्क विकसित करने की साझा प्रतिबद्धता जताई है।

संचार मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस पहल के तहत भारत की भागीदारी को आगे बढ़ाने और संबंधित गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी दूरसंचार विभाग (डीओटी) निभाएगा। विभाग उद्योग, शिक्षाविदों, विभिन्न सरकारी एजेंसियों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर इस दिशा में काम करेगा।

गिरिराज सिंह को जन्मदिन पर नेताओं ने दी बधाई ये खबर भी पढ़े : गिरिराज सिंह को जन्मदिन पर नेताओं ने दी बधाई

मंत्रालय के अनुसार, यह पहल केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के उस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी, जिसमें भारत को 6जी तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत ने वैश्विक 6जी मानकों और पेटेंट में 10 प्रतिशत योगदान देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

इस पहल की घोषणा अमेरिका की जी-20 अध्यक्षता में 1 एवं 2 सितंबर को नॉर्थ कैरोलिना में आयोजित जी-20 इनोवेशन मंत्रिस्तरीय बैठक के अवसर पर की गई। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के बीच औपचारिक मुलाकात भी हुई।

‘कॉल टू एक्शन’ के तहत सहभागी देश 6जी नेटवर्क के लिए सुरक्षा, लचीलापन, संसाधन दक्षता और नवाचार आधारित प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे। इसके अलावा 6जी अनुसंधान एवं विकास, वैश्विक मानकीकरण, सुरक्षित आपूर्ति शृंखला, साइबर सुरक्षा जोखिमों के आकलन और 5जी-6जी तकनीकों के वैश्विक विस्तार में सहयोग को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि भारत की यह भागीदारी ‘भारत 6जी विजन’, ‘भारत 6जी एलायंस’ और स्वदेशी 4जी व 5जी तकनीकी ढांचे जैसी पहलों पर आधारित है। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के अनुरूप यह कदम दूरसंचार क्षेत्र में भारत की वैश्विक भूमिका को और मजबूत करेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और उसके नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका...
राष्ट्रीय 
गौरव भाटिया के खिलाफ अपलोड किए गए पोस्ट हटाएं CJP : हाई काेर्ट

काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

काठमांडू। काठमांडू में खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की भारी कमी के विरोध में छात्रों ने अनोखा प्रदर्शन किया। माओवादी...
अंतर्राष्ट्रीय 
काठमांडू में गैस क्राइसिस..छात्रों ने बीच सड़क पर पकाया खाना

BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
BRICS Summit से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 30 हजार जवान तैनात

शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

नई दिल्ली। भारत में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।...
राष्ट्रीय 
शिखर सम्मेलन पर सियासत गरमाई, कांग्रेस के बयान पर भाजपा का जवाब

उत्तर प्रदेश

गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धाजंलि, उनके योगदान को किया नमन लखनऊ। महान...
उत्तर प्रदेश 
गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने उनके यूपी विकास कार्यों को किया याद

अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

नई दिल्ली । साल 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के आरोपी और गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट  से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, रिहाई की मांग खारिज

बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस

मनोज शर्मा, बाराबंकी संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बाराबंकी में निजी अस्पतालों पर छापा, 3 अस्पताल सील, 6 को नोटिस