प्रौद्योगिकी दिवस पर उपराष्ट्रपति का संदेश,पोखरण की गूंज से महाशक्ति बना भारत

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर नेताओं ने वैज्ञानिकों को कियनमन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर सोमवार को देशभर में वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और शोधकर्ताओं के योगदान को याद किया गया। इस मौके पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देश के वैज्ञानिक समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए भारत की तकनीकी उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता की यात्रा को रेखांकित किया।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 11 मई 1998 को पोखरण परीक्षण ने पूरी दुनिया को भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता का परिचय कराया था। उन्होंने इसे भारत की रणनीतिक शक्ति और आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों और शोधकतार्ओं के समर्पण के कारण भारत विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- तुष्टिकरण की राजनीति करती है ये खबर भी पढ़े : भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- तुष्टिकरण की राजनीति करती है

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रौद्योगिकी केवल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की सबसे बड़ी शक्ति बन चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष अनुसंधान, 5जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भारत की तेजी से बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण को भारत के वैज्ञानिक इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय बताते हुए उन वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को नमन किया, जिन्होंने देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भारत आज तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा कि पोखरण परीक्षण ने भारत की वैज्ञानिक शक्ति को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई थी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न

फिरोजाबाद, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ, उत्तर प्रदेश की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक  रविबार 23 अगस्त  को होटल हेरिटेज इन,...
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ कार्यकारिणी की बैठक होटल हेरिटेज इन मे सम्पन्न

24 अगस्त से IPO की धूम, 9 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा

नई दिल्ली। सोमवार यानी 24 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह के दौरान प्राइमरी मार्केट में अच्छी हलचल रहने...
कारोबार 
24 अगस्त से IPO की धूम, 9 कंपनियां जुटाएंगी बाजार से पैसा

दक्षिण कोरिया ने आर्कटिक रूट से यूरोप भेजा कंटेनर जहाज

बुसान। दक्षिण कोरिया का एक कंटेनर जहाज शनिवार को पहली बार आर्कटिक रूट से यूरोप के लिए रवाना हुआ। इस...
अंतर्राष्ट्रीय 
दक्षिण कोरिया ने आर्कटिक रूट से यूरोप भेजा कंटेनर जहाज

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले के आंधी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पर...
राजस्थान 
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से महज 100 मीटर दूर खुले नाले में गिरकर युवक की मौत

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
उत्तर प्रदेश 

नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं

गोरखपुर।.नेशनल  स्पेस डे पर, भारत न केवल चंद्रमा और उससे आगे की अपनी यात्रा का जश्न मनाता है, बल्कि उन...
उत्तर प्रदेश 
नेशनल स्पेस डे: 'मेड इन इंडिया' चिप्स भारत के स्पेस मिशन को ताकत दे रहे हैं

गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा

संत कबीर नगर। कृषि विज्ञान केंद्र, संत कबीर नगर द्वारा गाजर घास जागरूकता कार्यक्रम 16 से 22 अगस्त 2026...
उत्तर प्रदेश 
गाजर घास मानव स्वास्थ्य, फसलों और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा