सडक दुघर्टना में दो महिलाओं की मौत
By Mahi Khan
On
कोडरमा। जिले के मदनगुंडी के पास गुरुवार की दोपहर कंटेनर और ऑटो की जोरदार टक्कर में ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान पार्वती देवी ( 60 ) जबकि एक अन्य महिला की पहचान नहीं हो पायी है। घायल चालक की पहचान बैजनाथ यादव ( 45) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तिलैया से ऑटो से सभी उरवां की तरफ जा रहे थे। मदनगुंडी के पास एक कंटेनर की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस पहुंच कर घायल को कोडरमा सदर अस्पताल भेजा, जहां इलाज चल रहा है। वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
04 Jul 2025 08:33:47
जाग्रेब। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर और मौजूदा विश्व चैम्पियन डी. गुकेश ने ग्रैंड चेस टूर (जीएसटी) 2025 के दूसरे दिन...
टिप्पणियां