आज शाम करीब छह बजे पटना में होगा सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार

आज शाम करीब छह बजे पटना में होगा सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम करीब छह बजे पटना में होगा। कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील मोदी ने सोमवार रात नौ बज कर करीब 45 मिनट पर नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अंतिम सांस ली। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम को पटना के दीघा घाट श्मशान घाट पर दिवंगत नेता के अंतिम संस्कार के समय मौजूद रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।


बिहार भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘सुशील मोदी का पार्थिव शरीर सुबह करीब 11 बजे से 11.30 बजे के बीच दिल्ली से पटना हवाईअड्डे लाया जाएगा और उसे पटना के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा। बाद में पार्थिव शरीर को बिहार विधानसभा और इसके बाद भाजपा राज्य मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां पार्टी कार्यकर्ता दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। उनका अंतिम संस्कार शाम 5.50 बजे पटना के दीघा घाट श्मशान घाट पर होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे ।’’

72 वर्षीय सुशील मोदी ने 2005 से 2013 तक और फिर 2017 से 2020 के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया।

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

1.76 लाख का विद्युत बकाया निरस्त, जमानत रकम के साथ 40 हजार अदा करने का आदेश 1.76 लाख का विद्युत बकाया निरस्त, जमानत रकम के साथ 40 हजार अदा करने का आदेश
संत कबीर नगर ,जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह व महिला सदस्य संतोष ने विद्युत विभाग द्वारा मनमाने...
दस दिवसीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ
साप्ताहिक बुधवार परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश
पानीपत: विकास कार्यों में कोताही को नहीं किया जाएगा सहन: रणबीर गंगवा
पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान 05 बदमाशो को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों के विवेचकों के साथ की गयी गोष्ठी, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
क्षय रोग उन्मूलन में योगदान देने वाले 14 ग्राम प्रधान सम्मानित