राहुल गांधी के राजनीतिक दलों के विभाजन वाले आरोप पर भड़के सुधांशु

राहुल गांधी के पोस्ट पर भाजपा का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने राजनीतिक ज्ञान पर उठाए सवाल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पलटवार किया। भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के राजनीतिक ज्ञान पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन राजनीतिक दलों का उदाहरण देकर वह भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, उनके कांग्रेस से अलग होने के इतिहास की उन्हें जानकारी नहीं है। राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और तृणमूल कांग्रेस का जिक्र करते हुए भाजपा और निर्वाचन आयोग पर राजनीतिक दलों को विभाजित करने का आरोप लगाया था।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को देश, समाज, संस्कृति और धर्म की जानकारी नहीं होने की धारणा तो पहले से रही है, लेकिन उनके ताजा बयान से लगता है कि उन्हें अपनी पार्टी के राजनीतिक इतिहास की भी जानकारी नहीं है।

आईजीएनसीए में 24-26 सितंबर से शुरू होगा 7वां ‘नदी उत्सव’ ये खबर भी पढ़े : आईजीएनसीए में 24-26 सितंबर से शुरू होगा 7वां ‘नदी उत्सव’

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा पर शिवसेना, एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस को खत्म करने का आरोप लगाया है, जबकि इन दलों के गठन की परिस्थितियों का संबंध कांग्रेस के अपने राजनीतिक इतिहास से रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी की राजनीतिक विरासत और उससे अलग होकर बने दलों के इतिहास को भी देखना चाहिए।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन शरद पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर किया था। इसी तरह ममता बनर्जी ने 1997 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस का गठन किया था। उन्होंने कहा कि बाद में तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की राजनीतिक स्थिति को कमजोर किया।

भाजपा नेता ने कहा कि राजनीतिक दलों के इतिहास और उनके गठन की परिस्थितियों को समझे बिना किसी अन्य दल पर आरोप लगाना उचित नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को कांग्रेस के अपने राजनीतिक इतिहास की जानकारी के अभाव से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस से अलग होकर बने दलों का उदाहरण देकर भाजपा पर सवाल उठाना स्वयं कांग्रेस के इतिहास पर सवाल खड़ा करता है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में शिवसेना, एनसीपी और अब तृणमूल कांग्रेस का जिक्र करते हुए भाजपा और निर्वाचन आयोग पर विपक्षी दलों को विभाजित करने तथा बाद में उनके चुनाव चिह्न पर रोक लगाने का आरोप लगाया था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान