सत्ता पक्ष के विधायक हैदराबाद से रांची पहुंचे, चंपाई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट में लेंगे हिस्सा
By Mahi Khan
On
रांची। झारखंड के सत्ता पक्ष के विधायक रविवार को हैदराबाद से रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट से विधायक सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। रात में वहीं विश्राम करने के बाद सभी विधायक सोमवार को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपनी सरकार का शक्ति प्रदर्शन करते हुए बहुमत सिद्ध करेंगे। झारखंड के चम्पाई सोरेन सरकार की सोमवार को फ्लोर टेस्ट होनी है। राज्य में राजनीतिक उठापटक के बीच गठबंधन के लगभग 37 विधायकों ने दो फरवरी को हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। विधायकों को दो चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद भेजा गया था।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
03 Jul 2025 10:04:05
* बैठक करते डीएम एसपी व अन्य आगामी त्यौहारों/पर्वों पर साम्प्रदायिक सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत
टिप्पणियां