असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने दिए 21 करोड़ रुपये

रिलायंस फ़ाउंडेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ का दिया योगदान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मुख्यमंत्री सरमा ने जताया आभार 

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार काे बताया कि रिलायंस फ़ाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने ऊपरी असम में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए असम के मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ का योगदान दिया है।

सोशल मीडिया फेसबुक पर मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि इस संगठन ने संकट के समय में हमेशा असम के लोगों की मदद की है।

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी राज्य ने मुश्किल समय का सामना किया है, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी हमेशा असम के लोगों के साथ खड़ी रही हैं।

डॉ. सरमा ने कोविड-19 महामारी के दौरान फ़ाउंडेशन की मदद को याद किया, जब उसने राज्य के लोगों को समय पर सहायता प्रदान की थी। कहा कि इस नए योगदान से ऊपरी असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए राहत और पुनर्वास के प्रयासों को मज़बूत करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि आर्थिक सहायता के साथ-साथ, रिलायंस फ़ाउंडेशन की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन आश्रय और पशुधन के लिए सहायता प्रदान करने का काम कर रही हैं। डॉ. सरमा ने कहा कि मैं असम के लोगों के प्रति उनकी संवेदना, दया और समर्थन के लिए नीता अंबानी और रिलायंस फ़ाउंडेशन का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सिमरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

कोलासी कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया पुल के समीप शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...
बिहार 
सिमरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ, वाराणसी,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

एक्साइज भर्ती मामले में सांसद उमेश पटेल और पूर्व पंचायत सुखा को दो साल की सजा

दमन। दमन में वर्ष 2011 में आबकारी (एक्साइज) विभाग में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्र...
गुजरात 
एक्साइज भर्ती मामले में सांसद उमेश पटेल और पूर्व पंचायत सुखा को दो साल की सजा

उत्तर प्रदेश