‘कवच 4.0’ से रेल सुरक्षा होगी मजबूत, सिग्नल में खराबी तुरंत होगी ट्रैक

रेलवे ने कवच और आधुनिक सिग्नलिंग से जुड़ी 461 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • रेल सुरक्षा को बढ़ावा, ‘कवच 4.0’ के तहत सात स्टेशनों पर नई व्यवस्था

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने रेल सुरक्षा और परिचालन क्षमता मजबूत करने के लिए उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल में 607.7 रूट किलोमीटर पर ‘कवच 4.0’ लगाने और मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल के सात स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की व्यवस्था करने की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 461 करोड़ रुपये है।

रेल मंत्रालय के अनुसार, रेलवे ने लखनऊ मंडल के चिन्हित शेष खंडों में 607.7 रूट किलोमीटर पर कवच 4.0 उपलब्ध कराने के लिए 252 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे मंडल के इन खंडों पर ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

मौसम 20 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 20 सितंबर: आज 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

कवच देश में विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है, जिसे रेल परिचालन में सुरक्षा बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। यह सिग्नल पार करने की स्थिति में चालक को सतर्क करने तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वत: ब्रेक लगाने में मदद करता है और ट्रेन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिचालन पर निगरानी रखता है।

रेलवे ने इसके अलावा मध्य रेलवे के सोलापुर मंडल के सात स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाने के लिए 209 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। ये स्टेशन मोहोल, मुंधेवाड़ी, बाले, सोलापुर, होटगी जंक्शन-होटगी ए केबिन, शाहाबाद और वाडी जंक्शन हैं। ये सभी स्टेशन हाई डेंसिटी नेटवर्क (एचडीएन)-7 मार्ग पर हैं, जहां कवच, स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग (एबीएस) और केंद्रीकृत यातायात नियंत्रण (सीटीसी) से जुड़े कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कंप्यूटर आधारित आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली है, जो पारंपरिक रिले आधारित इंटरलॉकिंग की जगह लेती है। इससे प्वाइंट और सिग्नल का अधिक विश्वसनीय नियंत्रण, खराबी का तेजी से पता लगाने और उसे दूर करने तथा रखरखाव को सुगम बनाने में मदद मिलती है।

मंत्रालय के अनुसार, दोनों परियोजनाएं रेल नेटवर्क में स्वदेशी कवच प्रणाली के विस्तार, सिग्नलिंग ढांचे के आधुनिकीकरण और उच्च घनत्व वाले रेल मार्गों पर परिचालन की सुरक्षा एवं दक्षता बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान