आज ही के दिन भारत में जन्मा था पहला टेस्ट ट्यूब शिशु

इतिहास के पन्नों में दर्ज 6 अगस्त

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नईदिल्ली। सृष्टि का सृजन अपने आप में एक अद्भुत चमत्कार है और एक बच्चे का जन्म प्रकृति के सबसे सुंदर करिश्मों में से एक है। विज्ञान ने इस प्रक्रिया को न केवल समझा, बल्कि उसे नई दिशा भी दी। ऐसी ही एक ऐतिहासिक उपलब्धि भारत ने 06 अगस्त 1986 को हासिल की, जब देश का पहला "टेस्ट ट्यूब बेबी" जन्मा।

यह दिन भारतीय चिकित्सा और जैव प्रजनन तकनीक के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ। इस प्रक्रिया को वैज्ञानिक भाषा में इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) कहा जाता है, जिसमें मां के शरीर के बाहर अंडाणु और शुक्राणु को मिलाया जाता है और उसके बाद भ्रूण को मां के गर्भाशय में स्थापित किया जाता है।

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: फंड गबन मामले में चंडीगढ़-लुधियाना के 5 ठिकानों पर छापेमारी ये खबर भी पढ़े : सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: फंड गबन मामले में चंडीगढ़-लुधियाना के 5 ठिकानों पर छापेमारी

भारत के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी के जन्म की यह सफलता डॉ. इंदिरा हिंदुजा और उनकी टीम की मेहनत का परिणाम थी। यह बच्ची "हर्षा" थी, जिसका जन्म मुंबई के केईएम अस्पताल में हुआ। यह वह दौर था जब देश में इस तकनीक को लेकर जागरूकता और संसाधनों की भारी कमी थी, लेकिन भारतीय वैज्ञानिकों ने सीमित साधनों में भी यह कारनामा कर दिखाया।

टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक ने उन लाखों दंपतियों के लिए उम्मीद की नई किरण जगाई जो संतान सुख से वंचित थे। यह तकनीक न केवल विज्ञान का अद्भुत उदाहरण है, बल्कि यह सामाजिक और भावनात्मक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।

अन्य प्रमुख घटनाएंः
1821 - ब्रुसेल्स में ‘कौरियर ऑफ पेज बास’ अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित।
1825 - बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
1862 - मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।
1906 - प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य नेताओं ने मिलकर “वंदेमातरम” समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।
1914 - ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945 - अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराए।
1960 - क्यूबा ने देश की सम्पत्तियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1962 - जमैका में यूनाइटेड किंगडम का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
1986 - भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी 'हर्षा' का जन्म।
1996 - नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
2001 - भारत और ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता हुआ।
2007 - मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त किया गया।
2007 - हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।
2010 - जम्मू और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।
2011 - थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा शुरिवार देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2012 - नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।

जन्मः
1915 - गुरदयाल सिंह ढिल्‍लो - भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष।
1921 - के.एम. चांडी - स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1933 - ए. जी. कृपाल सिंह- भारतीय क्रिकेटर।
1944 - अविनाश दीक्षित - भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री।
1959 - राजेन्द्र सिंह - भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता हैं।
1970 - एम. नाइट श्यामलन- भारतीय/अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक।

निधनः
1925 - सर सुरेन्द्रनाथ बनर्जी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता।
1981 - भूपेश गुप्ता - भारतीय नेता।
1982 - एस. के. पोट्टेक्काट्ट- प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार।
1982 - गोदे मुरहारी- छठवीं लोकसभा में लोकसभा उपाध्यक्ष थे।
1997 - बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य- असमिया साहित्यकार थे।
2003 - रॉबिन बनर्जी- प्रसिद्ध वन्यजीव विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, चित्रकार, फोटोग्राफर और दस्तावेजी फिल्म निर्माता थे।
2018 - आर. के. धवन- भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सदस्य थे।
2019 - सुषमा स्वराज - भाजपा की शीर्ष महिला नेत्री, केन्द्रीय मंत्री और दिल्ली की प्रथम महिला मुख्यमंत्री।
महत्वपूर्ण दिवस एवं अवसरः
विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)
हिरोशिमा दिवस

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 28 जुलाई 2026: देश में मानसून के जोरदार प्रहार के बीच अब मौसम एक बार फिर से...
राष्ट्रीय 
आज का मौसम 28 जुलाई: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा

अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

नई दिल्ली। Vivo S स्मार्टफोन सीरीज की भारत में वापसी हो रही है वो भी पूरे 6 साल बाद। कंपनी...
टेक-मित्र 
अब 6 साल बाद वापसी करने जा रही Vivo की S स्मार्टफोन सीरीज?

राशिफल : 28 जुलाई, इनके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन

मेष- अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 28 जुलाई, इनके परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे 719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार साल के...
मध्य प्रदेश 
भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार का गेट खुलते ही डंपर ने 4 वर्षीय मासूम को कुचला

महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

दिल्ली: दिल्ली की महिलाओं के लिए शुरू किया गया 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' अब केवल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा...
दिल्ली 
महिलाओं को मिलेगा मल्टी-यूज 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड': बस, मेट्रो और शॉपिंग में भी होगा इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

अयोध्या।श्री राम मंदिर दान प्रकरण में सोमवार को सभी 08 आरोपियों को कोर्ट में वर्चुअल पेशी कराई गई। कोर्ट ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान प्रकरण मामले में आठ आरोपियों की 14 दिन की बढ़ी न्यायिक रिमांड

हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने मौलाना अली जौहर ट्रस्ट की ओर से दाखिल बाहरी व्यक्ति की याचिका पर हस्तक्षेप से किया इन्कार, निस्तारित

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता...
उत्तर प्रदेश 
कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर की बड़ी कार्रवाई

जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
जिन हाथों ने हमें चलना सिखाया, आज महुली पुलिस ने उन्हीं हाथों का थामा सहारा"